हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

मणिपुर: राजधानी इंफाल में IED विस्फोटक लगाने की कोशिश में एक व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन

नई दिल्ली: मणिपुर पुलिस ने इंफाल में एक बास्केटबॉल मैदान के पास इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) लगाने के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक इंफाल के सिंगजामेई चिंगमखा में बास्केटबॉल ग्राउंड के पास आईईडी लगाने के मामले में क्षेत्रमयम भोगेंद्रो सिंह नाम के एक शख्स को हिरासत में लिया गया है।

अभी पढ़ें – Hyderabad: इलेक्ट्रिक बाइक चार्ज करते वक्त शोरूम में लगी आग, 8 लोगों की मौत

इंफाल पश्चिम के पुलिस अधीक्षक, केश शिवकांत सिंह ने बताया, “उसके पास से लगाए गए आईईडी में इस्तेमाल किए गए डिवाइस के समान छह इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल सर्किट बरामद किए गए थे।” पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने खुलासा किया कि वह यूएनएलएफ (एक विद्रोही समूह) का सक्रिय कैडर है।

बता दें कि इससे पहले, असम पुलिस ने मोरीगांव जिले से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के साथ संभावित संबंधों के दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया था।

संदिग्ध आतंकवादियों की पहचान मुसादिक हुसैन और इकरामुल इस्लाम के रूप में हुई है। इकरामुल एक इमाम है और उसे नागांव जिले से गिरफ्तार किया गया था। उधर, राज्य पुलिस ने हुसैन को मोरीगांव जिले के मोइराबारी इलाके से गिरफ्तार किया।

अभी पढ़ें – Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 5000 के कम नए केस, 20 की मौत

मोरीगांव जिले की पुलिस अधीक्षक अपर्णा एन ने एएनआई को बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों के प्रतिबंधित संगठन से संबंध हैं। आतंकी संगठनों से जुड़े होने के आरोप में इमाम और मदरसा शिक्षकों सहित लगभग 40 लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब तक राज्य प्रशासन ने राज्य भर में तीन मदरसों को ध्वस्त कर दिया है।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें