Temple of Mangaluru bans Muslim businessmen: कर्नाटक के मंगलूरु सिटी में स्थित एक मंदिर ने मुस्लिम कारोबारियों पर अनूठा प्रतिबंध लगाया है। श्री अनंथा पद्मनाभा मंदिर ने फैसला किया है कि षष्ठी महोत्सव के दौरान मंदिर के सामने की जगह में मुस्लिम कारोबारियों को दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ये महोत्सव 14 से 19 दिसंबर तक चलना है। ये मंदिर कर्नाटक सरकार के मजरई महकमे की जद में है।
मंदिर समिति का फरमान- हिंदुओं के नाम पर लग सकती है दुकान
एक रिपोर्ट के मुताबिक मंदिर की प्रबंधन समिति ने दुकानों को आवंटित करने का काम पूरा कर लिया है। इसमें किसी भी मुस्लिम कारोबारी को दुकान लगाने की इजाजत नहीं दी गई है। हालांकि मुस्लिमों ने जब इस फैसले पर विरोध जताया तो प्रबंधन समिति का कहना था कि वो चाहे तो हिंदुओं के नाम पर दुकान लगा सकते हैं।
मुस्लिम वेंडर्स ने कर्नाटक सरकार से मांगा न्याय
स्ट्रीट वेंडर्स एसोसिएशन ने इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए कर्नाटक सरकार से दखल देने की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि ये फैसला तुगलकी है। मुस्लिम हमेशा से मंदिर के सामने कारोबार करते रहे हैं तो इस बार उन्हें क्यों रोका जा रहा है। माना जाता है कि षष्ठी महोत्सव के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर आते हैं। इस दौरान कारोबार काफी फलता फूलता है।
ये भी पढ़ेंः सगाई में टच हो गई जूठी प्लेट तो वेटर की पटककर ले ली जान, झाड़ियों में फेंका शव
रिपोर्ट के मुताबिक कारोबारी मंदिर के सामने की पट्टी में अपनी स्टाल लगाते हैं। मुस्लिम वेंडर्स का कहना है कि पिछले साल से उनको अपनी स्टाल लगाने की परमिशन नहीं दी जा रही है। मुस्लिमों का कहना है कि समारोह में होने वाली आमदनी से कई गरीब परिवारों का चूल्हा जलता है। इस तरह का फैसला सरासर गलत है। मुस्लिम वेंडर्स ने हेल्थ मिनिस्टर के साथ जिले के इंचार्ज मंत्री गुंडू राव के इस्तीफे की मांग की है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
2 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
3 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
10 hrs agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
11 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
12 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
13 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
13 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
14 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
14 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines