हिमाचल प्रदेश के मशहूर टूरिस्ट प्लेस मनाली में भारी बर्फबारी की वजह से हालात बेहद खराब हो गए हैं. सड़कों पर बर्फ की मोटी परत जमी है जिसके कारण फिसलन बढ़ गई और नेशनल हाईवे पर करीब 8 से 10 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. सैकड़ों गाड़ियां जाम में फंस गईं, जिनमें बैठे पर्यटकों को 24 घंटे से ज्यादा वक्त तक गाड़ियों में ही रहना पड़ा.
ये भी पढ़ें: कश्मीर-हिमाचल से उत्तराखंड तक 500 से ज्यादा सड़कें बंद, उड़ानें रद्द, ठंड से कांपा उत्तर भारत
लोगों ने प्रशासन से मांगी मदद
दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा से बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ उठाने मनाली पहुंचे थे. लेकिन अचानक हुए तेज स्नोफॉल ने उनकी यात्रा को बुरे सपने जैसा बना दिया. कई लोगों ने बताया कि रात भर वो अपनी कार में ही बैठे रहे, क्योंकि आसपास कोई होटल खाली नहीं था. मनाली के लगभग सभी होटल पहले से ही फुल थे. पर्यटकों को खाने-पीने के लिए भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. ठंड बहुत ज्यादा होने के कारण छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं को काफी मुश्किल हुई. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो शेयर कर प्रशासन से मदद की अपील की.
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
बर्फ जमा होने की वजह से सड़कों पर फिसलन बढ़ गई. कई वाहन आगे ही नहीं बढ़ पा रहे थे. कुछ पर्यटकों ने बताया कि मजबूरी में उन्हें 10 से 15 किलोमीटर तक पैदल चलकर मनाली पहुंचना पड़ा. इस दौरान ठंड और बर्फ ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी. प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस हालात पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं. बर्फ हटाने के लिए मशीनें लगाई गई हैं और फंसे लोगों को धीरे-धीरे निकाला जा रहा है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बर्फबारी की चेतावनी दी है. ऐसे में प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और यात्रा से पहले मौसम की जानकारी लेने की सलाह दी है. उनका कहना है कि बिना वजह के पहाड़ों में यात्रा करने से बचें.
ये भी पढ़ें: भारत की ये खूबसूरत वादियां कहलाती है ‘पहाड़ों की रानी’! क्या आप जानते हैं नाम?
संबंधित खबरें
राजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
4 hrs agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
5 hrs agoदिल्ली में मिठाई की दुकानों की जांच, कई जगह मिलीं कमियां
6 hrs agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
7 hrs agoहिरासत बढ़ाने के खिलाफ सौरव दास और आशुतोष रांका ने हाईकोर्ट से लगाई गुहार
8 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
9 hrs agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
10 hrs agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
10 hrs agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
10 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 21 अक्टूबर को रहेगा घंटों पावर कट, चेक करें एरिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines