Viral Video: गुरुग्राम में बारिश की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं। कहीं लोग कार की छत पर बैठे दिख रहे हैं तो कहीं लोग घुटने तक पानी में बाइक लेकर जाते दिख रहे हैं। गुरुग्राम की बारिश का एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर पानी भरने के बाद एक व्यक्ति सड़क पर चलने की बजाए स्विमिंग कर रहा है।
वायरल वीडियो गुरुग्राम के सुभाष चौक एरिया का बताया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति को भारी जलभराव वाली सड़क पर डुबकी लगाते और तैरते हुए देखा जा सकता है।
एक अन्य वीडियो में एक व्यक्ति को कार की छत पर बैठे देखा जा सकता है जो आंशिक रूप से पानी में डूबी हुई है। आसपास कुछ लोग हैं लेकिन किसी को नहीं पता कि ऐसे में क्या करें।
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को जारी की एडवाइजरी
लगातार तीसरे दिन रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण कई हिस्सों में जलभराव के कारण गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को डायवर्जन और भीड़भाड़ को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। यातायात पुलिस कर्मियों और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की टीमों को यातायात के प्रबंधन और पानी की निकासी के लिए कार्रवाई में लगाया गया था।
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने ट्विटर पर अपनी एडवाइजरी में कहा, “एनएच-8 पर दिल्ली/गुरुग्राम से मानेसर, रेवाड़ी और जयपुर की ओर जाने वाले यात्रियों से गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन, वाटिका चौक और एसपीआर जैसे वैकल्पिक मार्गों का पालन करने का अनुरोध किया जाता है।”
शहर के अंदर के यात्री राजीव चौक से वाटिका चौक और एसपीआर मार्ग का यूज करें। इस तरह से जलभराव से मुक्ति मिलेगी और वे नरसिंहपुर जल ओवरफ्लो/राजमार्ग और सर्विस लेन पर होने वाले जाम से भी निजात पा सकेंगे।
बता दें कि शनिवार सुबह बारिश शुरू होते ही कई वाहन विभिन्न स्थानों पर जलमग्न हो गए। सेक्टर 15 पार्ट 2, न्यू कॉलोनी, सेक्टर 7, गोल्फ कोर्स रोड, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन, दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे से खेरकी दौला, सेक्टर 10, गांव खांडसा और मानेसर सहित 50 से अधिक क्षेत्र जलभराव से प्रभावित हुए हैं।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
5 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
6 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
7 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
7 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
9 hrs agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
10 hrs agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
10 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
10 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines