युवक की मौत पर बवाल, परिजनों का आरोप, बोले- ईसाई धर्म न कबूलने पर मार डाला
Edited By Rakesh Choudhary

Man Killed After Refused Convert Christian Religion In MP
Edited By Rakesh Choudhary

Man Killed After Refused Convert Christian Religion In MP
Man Killed After Refused Convert Christian Religion In MP: मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक युवक की मौत के बाद बवाल मच गया है। युवक के परिजनों का आरोप है कि उसने ईसाई धर्म अपनाने से इंकार करने पर उसकी हत्या कर दी गई। युवक की मौत के बाद हिंदू संगठनों ने बवाल मचा दिया है। जबलपुर के सदर बाजार इलाके में युवक की मौत उस समय हुई जब ईसाई समुदाय के लोग उसके घर को खाली करवा रहे थे।
रिपोर्ट्स की मानें तो एक हिंदू परिवार कइ्र्र सालाें से यंग मैन क्रिश्चन समुदाय की जमीन पर बने घर में रह रहा था। कई बरसों से यह परिवार यहीं था। समुदाय के लोग इस मकान को खाली करनाना चाहते थे। मृतक के परिजनों ने आरोप लगया कि युवक की मौत वाले दिन संगठन से जुड़ा एक अधिकारी पुलिसवालों के साथ घर आया था।
अधिकारी के पास संगठन के पक्ष में कोर्ट के ऑर्डर पर थे। इसी के आधार पर वह हमें घर खाली करने को बोल रहा था। इसी बात को लेकर अधिकारी और युवक के बीच बहस हो गई। बहस के दौरान अधिकारी मोहनलाल को धक्का दे दिया और उन्हें चोट लग गई। इसके कुछ देर बार ही युवक की मौत हो गई।
मोहनलाल की मौत के बाद युवक के परिजनों ने हंगाम कर दिया। परिजनों ने कैंट पुलिस थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जानकारी के बाद हिंदू धर्म सेना के सदस्य भी थाने पहुंच गए। हिंदू सेना ने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला धर्म परिवर्तन का है। उन्होंने बताया कि कई दिनों से मोहनलाल पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जा रहा था। जब उसने धर्म बदलने से इंकार किया तो उससे घर खाली करवाने की कोशिश की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: