हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मध्य प्रदेश: मजाक-मजाक में दोस्त ने प्राइवेट पार्ट में डाल दिया एयर कंप्रेशर, युवक ने तोड़ा दम

विज्ञापन

भोपाल: मध्य प्रदेश के सतना से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक दोस्त की मस्ती युवक के जान पर भारी पड़ गई। पुलिस ने आरोपी दोस्त के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सतना जिले का रहने वाला 25 साल का लल्लू सिंह ठाकुर आटा चक्की में काम करता था। पुलिस ने बताया कि 31 अगस्त को काम के बाद लल्लू सिंह एयर कंप्रेसर मशीन से अपने शरीर को साफ कर रहा था। इसी दौरान लल्लू का दोस्त 24 साल का गब्बर कोल वहां पहुंचा।

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

गब्बर को देख लल्लू ने एयर कंप्रेशर मशीन उसे दे दिया और उससे उसकी पीठ की सफाई में मदद करने के लिए कहा। इसी दौरान आरोपी गब्बर ने लल्लू के मलाशय (Rectum) में एयर कंप्रेसर डाल दिया। मशीन के डालने के बाद लल्लू सिंह घटनास्थल पर ही गिर गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

कोलगावां थाना प्रभारी डीपी सिंह चौहान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि आरोपी गब्बर ने मस्ती के इरादे से लल्लू के प्राइवेट पार्ट में एयर कंप्रेसर डाला था। एयर कंप्रेशर मशीन के प्राइवेट पार्ट में डालते ही लल्लू जमीन पर गिर गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां दो सितंबर को उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी गब्बर कोल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola