नई दिल्ली: हर भारतीय को बचपन से ही राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का सम्मान करना सिखाया जाता है। तिरंगे के प्रति कोई भी अनादर या अवमानना आरोपी को तीन साल के लिए जेल भी भेज सकती है। दिल्ली में तिरंगे का अनादर करने का एक मामला सामने आया है। इस मामले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसकी जानकारी के बाद पुलिस ने 52 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक व्यक्ति तिरंगा से अपने स्कूटर की सफाई करता दिख रहा है। घटना पूर्वोत्तर दिल्ली के भजनपुरा इलाके की है और वीडियो में तिरंगे का अनादर करने वाला शख्स उत्तरी घोंडा इलाके का रहने वाला है।
https://twitter.com/hem_men1/status/1567460779200217088
वीडियो में शख्स मुड़े हुए झंडे से अपने सफेद स्कूटर की सफाई और धूल झाड़ता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल कर दिया। उधर, सोशल मीडिया पर वीडियो देखे जाने के बाद यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया मामला
वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। भजनपुरा पुलिस स्टेशन में राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971 की धारा 2 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी द्वारा इस्तेमाल किया गया झंडा और उसकी स्कूटी बरामद कर ली गई है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। आरोपी ने अपनी सफाई में कहा है कि उसने ये जान-बूझकर नहीं किया था।
संबंधित खबरें
MP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 mins agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
17 mins agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
52 mins agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
1 hr agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 hr agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
1 hr agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
3 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines