नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी मीडिया, न्यायपालिका, राजनीतिक दलों को डरा रही है, लोगों की आजादी छीनने के लिए पेगासस का इस्तेमाल कर रही है, लोगों के घरों से पैसे लूटने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने एसएससी घोटाले में गिरफ्तार पार्थ चटर्जी मामले में कहा कि मामला विचाराधीन है। अभी तक कुछ भी साबित नहीं हुआ है। मीडिया ट्रायल चल रहा है।
अभी पढ़ें – Beef: पत्नी ने जबरन खिलाया बीफ तो आहत पति ने फांसी लगाकर दी जान
ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी की छात्र शाखा की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “मेरे पास बंगाल में सीबीआई, ईडी और अन्य केंद्रीय अधिकारियों के खिलाफ भी मामले हैं, इसलिए यदि आप मेरे अधिकारियों को दिल्ली बुलाते हैं, तो मैं आपके अधिकारियों को भी यहां बुलाऊंगी।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में तैनात केंद्र सरकार के कम से कम आठ अधिकारियों के खिलाफ मामले हैं। उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार ने सीबीआई के जरिए हमारे लोगों को गिरफ्तार किया है। मैं नोट कर रही हूं।”
अभी पढ़ें – Ankita Killed By Stalker: झारखंड में जिंदा जलाई गई अंकिता के पिता बोले- मेरी बेटी जिंदा होती, अगर…
ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि टीएमसी बिलकिस बानो मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोलकाता में 48 घंटे लंबा धरना आयोजित करेगी। बिलकिस बानो मामले में 11 दोषियों को 15 अगस्त को उस वक्त रिहा कर दिया गया था जब गुजरात सरकार ने अपनी छूट नीति के तहत उनकी रिहाई की अनुमति दी थी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
28 mins agoबिहार के सिवान में पटाखों की फैक्ट्री में धमाका, 5 लोगों की मौत, कई घायल
47 mins ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
2 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
3 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
4 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
4 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
4 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
4 hrs agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines