भाजपा लोगों को डरा रही है, आजादी छीनने के लिए पेगासस का इस्तेमाल कर रही है: ममता बनर्जी

Mamata Banerjee

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी मीडिया, न्यायपालिका, राजनीतिक दलों को डरा रही है, लोगों की आजादी छीनने के लिए पेगासस का इस्तेमाल कर रही है, लोगों के घरों से पैसे लूटने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने एसएससी घोटाले में गिरफ्तार पार्थ चटर्जी मामले में कहा कि मामला विचाराधीन है। अभी तक कुछ भी साबित नहीं हुआ है। मीडिया ट्रायल चल रहा है।

ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी की छात्र शाखा की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “मेरे पास बंगाल में सीबीआई, ईडी और अन्य केंद्रीय अधिकारियों के खिलाफ भी मामले हैं, इसलिए यदि आप मेरे अधिकारियों को दिल्ली बुलाते हैं, तो मैं आपके अधिकारियों को भी यहां बुलाऊंगी।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में तैनात केंद्र सरकार के कम से कम आठ अधिकारियों के खिलाफ मामले हैं। उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार ने सीबीआई के जरिए हमारे लोगों को गिरफ्तार किया है। मैं नोट कर रही हूं।”

अभी पढ़ें – Ankita Killed By Stalker: झारखंड में जिंदा जलाई गई अंकिता के पिता बोले- मेरी बेटी जिंदा होती, अगर…

ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि टीएमसी बिलकिस बानो मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोलकाता में 48 घंटे लंबा धरना आयोजित करेगी। बिलकिस बानो मामले में 11 दोषियों को 15 अगस्त को उस वक्त रिहा कर दिया गया था जब गुजरात सरकार ने अपनी छूट नीति के तहत उनकी रिहाई की अनुमति दी थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ