Maman Khan Arrested Nuh Violence Case: हरियाणा पुलिस ने फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान को राजस्थान के जयपुर से अरेस्ट कर लिया। मामन खान पर 31 जुलाई को हरियाणा के नूंह में हिंसा फैलाने का आरोप है। खान को नूंह पुलिस आज ही अदालत में पेश करेगी।
कांग्रेस MLA की गिरफ्तारी पर नूंह के एसपी नरेंद्र बिजाणियां ने कहा कि नूंह के बड़कली चौक की घटना में मामन खान की भूमिका सामने आई है। उन्होंने कहा कि एमएलए खान दंगा फैलाने वाले आरोपियों के संपर्क में थे। 31 जुलाई को एमएलए के फोन की लोकेशन नूंह के आसपास मिली थी।
नूंह में धारा 144, 12 बजे तक इंटरनेट बंद
वहीं एमएलए की गिरफ्तारी के बाद नूंह में धारा 144 लगा दी गई है। आज रात 12 बजे तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है। पुलिस ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि वे आज की नमाज घर पर ही अदा करे। पुलिस ने ऐहतियात बरतते हुए विधायक के गांव भादस और आसपास के इलाकों को सील करके नाकेबंदी कर दी है। हर आने-जाने वाले शख्स पर नजर रखी जा रही है।
बता दें कि हिंसा के संबंध में पुलिस ने उन्हें 2 बार नोटिस भी जारी किया था लेकिन वे जांच में शामिल नहीं हुए। बता दें कि 31 जुलाई को नूंह में हिंसा भड़कने के बाद 7 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए थे।
जानें कौन है मामन खान?
मामन खान हरियाणा की फिरोजपुर झिरका सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। वह नूंह की नगीना तहसील के भादस गांव के रहने वाले हैं। यह गांव से 18 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह गांव मुस्लिम बहुसंख्यक हैं। विधायक के अलावा मामन एक इंजीनियर भी हैं। उन्होंने बेंगलुरु से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। उनके परिवार में 4 बचे हैं जिसमें 1 बेटा और 3 बेटियां हैं।
मामन पर यह हैं आरोप
मामन खान पर 31 जुलाई को हरियाणा के नूंह में हिंसा को भड़काने का आरोप हैं। गृहमंत्री अनिल विज ने एक बयान में कहा था कि मामन खान के खिलाफ ऐसे सबूत हैं, जिससे यह पता चलता है कि वे दंगा वाले दिन हिंसाग्रस्त इलाकों के दौरे पर थे। इसके अलावा उन पर सोशल मीडिया पर भडकाउ भाषण के कई वीडियो भी वायरल है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
41 mins agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
55 mins ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
5 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
6 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
8 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
10 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
10 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
11 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines