हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Congress President Election: खड़गे ने की चुनावी अभियान की शुरुआत, कहा- जीत के बाद युवाओं पर रहेगा फोकस

विज्ञापन

ठाकुर भूपेंद्र सिंह, अहमदाबाद: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कुर्सी पर अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार से अपने अभियान की शुरूआत गुजरात से की है। खड़गे गुरुवार देर रात अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे। रात विश्राम के बाद शुक्रवार को खड़गे साबरमती आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे गुजरात कांग्रेस के कार्यालय पहुंचे।

चुनावी मैदान में मल्लिकार्जुन खड़गे का मुकाबला शशि थरूर से है। खड़गे एक ऐसे नेता हैं, जो कट्टर कांग्रेसी और गांधी परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं। माना जा रहा है कि खड़गे के चुनाव जीतने की संभावना ज्यादा है।

अभी पढ़ें – ‘राम-कृष्ण को नहीं मानूंगा’, बौद्ध महासभा में AAP के मंत्री ने दिलाई शपथ, भाजपा ने बर्खास्त करने की मांग की

विज्ञापन

… तो 51 साल बाद कांग्रेस को मिलेगा दलित अध्यक्ष

अगर मल्लिकार्जुन खड़ेग चुनाव जीत जाते हैं तो कांग्रेस को 51 साल बाद एक दलित अध्यक्ष मिलेगा। इससे पहले बाबू जगजीवन राम कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। खड़गे का लगातार 10 चुनाव जीतने का रिकॉर्ड है। वे 8 बार विधायक और 2 बार लोकसभा सांसद रहे हैं।

अहमदाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए खड़गे ने बताया कि वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के आग्रह पर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। अध्यक्ष बनने के बाद वह सबसे ज्यादा जोर युवाओं पर देंगे, पार्टी में हर वर्ग और जाति को साथ लेकर चलेंगे। रिमोट सोनिया गांधी और राहुल गांधी के हाथ में होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर कोई अच्छी बात बताता है तो वह सीखनी चाहिए, बाकी विपक्ष के लोग गहतफहमी फैला रहे हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – यूपी के पूर्व सीएम की कैसी है तबीयत, मेदांता अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

खड़गे का दावा- गुजरात में बनेगी कांग्रेस की सरकार

इस मौके पर उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनाव पर भी बात करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि गुजरात में अबकी बार कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस 125 सीटें जीतेगी। वहीं, गहलोत के मुद्दे पर खड़गे कुछ भी कहने से बचते नजर आए। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिए 17 अक्टूबर को मतदान होगा। मतगणना 19 अक्टूबर को होगी।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola