हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

अलीनगर ने क्यों चुना मैथिली ठाकुर को अपना विधायक? गेमचेंजर साबित हुए ये 5 पॉइंट्स

Maithili Thakur Result: अलीनगर की कुर्सी पर मैथिली ठाकुर ने जीत दर्ज कर ली है. जानिए मैथिली के हक में साबित हुईं कौन-कौन सी बातें.

विज्ञापन
क्यों जीतीं मैथिली ठाकुर?

Maithili Thakur Result: मैथिली ठाकुर के सिर जीत का ताज सज गया है. मैथिली को पार्टी से जुड़ने के 15 दिनों के भीतर ही भाजपा ने अलीनगर (Alinagar) का टिकट दे दिया था. मैथिली ने भाजपा का भरोसा बनाए रखा और जीत का परचम लहरा दिया. 84915 वोट मैथिली की झोली में आकर गिरे और भाजपा को मिल गई अलीनगर की कुर्सी. लेकिन, पुराने खिलाड़ियों को भूलकर अलीनगर की जनता ने मैथिली ठाकुर को अपने विधायक के रूप में क्यों चुना? आइए जानते हैं वो कौनसे कारण थे जो अलीनगर चुनाव में गेमचेंजर साबित हुए हैं.

मैथिली ठाकुर की जीत का कारण बने ये 5 पॉइंट्स

गांव-गांव में सांस्कृतिक पहचान की लहर

राजनीति में उतरने से पहले भी मैथिली ठाकुर बेहतरीन गायिका के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल हुई थीं. ना सिर्फ बड़े शहरों बल्कि लोकगायिका के तौर पर गांव-गांव तक मैथिली मशहूर थीं. मैथिली की जीत में उनकी लोकप्रियता का बड़ा हाथ है.

रील्स, लोकगीत और डिजिटल कैंपेन का प्रभाव

मैथिली ठाकुर की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर मैथिली के 6.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं और मैथिली के यूट्यूब चैनल पर 5.15 मिलियन सब्सक्राइबर हैं. मैथिली की लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग भी उनकी जीत की एक बड़ी वजह है. लोग मैथिली को पहचानते हैं और जाने-माने चेहरे पर भरोसा दिखाते नजर आए हैं. सेलेब्रिटीज का पलड़ा चुनावों में अक्सर ही भारी देखा गया है.

अलीनगर के युवा वोटरों की पसंद मैथिली

युवा वोटरों में मैथिली लोकप्रिय रही हैं. अलीनगर के युवा वोटरों के लिए मैथिली उनकी रोल मॉडल बनकर उभरी हैं. युवा मैथिली में खुद को देख पा रहे हैं और इसीलिए उन्हें अपने विधायक के रूप में चुना है.

महिला वोटरों में पहचान

महिला वोटरों ने मैथिली को चुना है. अलीनगर के मुख्य प्रत्याशियों में मैथिली एकमात्र प्रत्याशी के रूप में उभरी हैं. रुझानों में मैथिली के अलावा टॉप 10 प्रत्याशी पुरुष ही दिखे हैं. ऐसे में महिलाओं की पसंद बनकर उभरी हैं मैथिली ठाकुर. महिलाओं के मुद्दों को सुनने और समझने का विश्वास जताते हुए मैथिली उनका वोट लेने में सफल हुई हैं.

लोकगायिकी आई काम

मैथिली ठाकुर ने अपनी चुनावी रैलियों में बढ़-चढ़कर मिथिलांचल के लोकगीत गाए हैं. ग्रामीण इलाकों की जनता मैथिली की लोकप्रियता से अट्रैक्ट हुई है. मैथिली की लोकप्रियता, लोगों से जुड़ाव और लोकगायिकी उनके हक में रही और अलीनगर ने आखिर मैथिली को अपने विधायक के रूप में चुना.

यह भी पढ़ें – मिथिला की बेटी Maithili Thakur के सिर सजा जीत का ताज, भाजपा के हिस्से आई अलीनगर की कुर्सी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें