Mainpuri Accident News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सरिया से भरा बेकाबू ट्रक सड़क किनारे घर में जा घुसा। घर में सो रहे रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर, उनकी पत्नी, ट्रक चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर राहत कार्य अभी जारी है।
हादसे में घर पूरे तरह से तबाह
घटना सोमवार देर रात की है। मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के खिरिया पीपर गांव में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर विश्राम सिंह (61 वर्ष) अपनी पत्नी विनोद कुमारी (58 वर्ष) के साथ रहते थे। जानकारी के मुताबिक देर रात सरिया से भरा एक ट्रक बेकाबू होकर उनके घर में जा घुसा। हादसे में घर पूरी तरह से तबाह हो गया। ट्रक के चालक और परिचालक भी फंस गए। सूचना पर कई थानों का फोर्स और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
सभी छह घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच कर राहत एवं बताव कार्य शुरू किया। हादसे में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर विश्राम सिंह, उनकी पत्नी विनोद कुमारी, ट्रक चालक कवींद्र निवासी कन्नौज और ट्रक का परिचालक अंकित निवासी औरैया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मुनेश कुमार, रामनारायण, संजीव, सुनील, देवेंदर और अखिलेश निवासी कन्नौज गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है।
ट्रक में कुल आठ लोग सवार थे
मैनपुरी एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। छह लोग घायल हैं। उन्होंने बताया कि ट्रक में कुल आठ लोग सवार थे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जेसीबी से घर का मलबा हटाया जा रहा है। राहत कार्य में स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की मदद की।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
13 mins agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
1 hr ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
8 hrs agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
9 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
9 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
10 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
11 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
11 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
11 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines