मैनपुरीः उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार रात को सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की कार को एक तेज रफ्तार कंटेनर ने दो बार टक्कर मार दी। इसके बाद तीसरी बार कंटेनर से कार को टक्कर मारी और 500 मीटर तक कार को घसीटते हुए ले गया। आगे खड़े एक ट्रक के कारण कंनेटर रुक गया। वहीं सपा नेता का कहना है कि उन पर जानलेवा हमला हुआ है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
पार्टी कार्यालय से लौट रहे थे देवेंद्र यादव
घटना रविवार रात की है। मैनपुर में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव पार्टी के आवास विकास स्थित कार्यालय से लौट रहे थे। तभी भदावर हाउस के पास मुख्य मार्ग पर एक कंटेनर ने उनकी ब्रीजा कार को साइड से टक्कर मार दी। वह संभल कर आगे निकले तो कंटेनर ने फिर से टक्कर मार दी। देवेंद्र यादव ने इसके बाद बचने के लिए अपनी कार को दौड़ा दिया। आरोप है कि तीसरी बार में कंटेनर ने तेज रफ्तार में फिर से टक्कर मार दी।
चौराहे पर खड़े दूसरे ट्रक के कारण रुक गया
टक्कर लगते ही कार सड़क पर घूम गई और कंटेनर के साथ आ गई। चालक ने कंटेनर की सफ्तार और बढ़ा दी। प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के मुताबिक कंटेनर कार की करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। आसपास के लोग हल्ला मचाते हुए कंटेनर के पीछे भागे, लेकिन वह नहीं रुका। फिर सामने चौराहे पर एक और ट्रक खड़ा था, जिसके कारण कंटेनर रुक गया। सूचना पर जिला पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर चालक को हिरासत में लिया है।
पुलिस को दी तहरीर
घटना की जानकारी होने के बाद काफी संख्या में सपा नेता और सपा समर्थक मौके पर पहुंच गए। हालांकि देवेंद्र यादव को हल्की चोटें आई हैं। वहीं उनका आरोप है कि उन पर जानलेवा हमला किया गया है। उन्होंने कंटेनर चालक के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है।
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
5 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
6 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
7 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
8 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
9 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
10 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
10 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
11 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines