महाराष्ट्र में 15 जनवरी को होने वाले निकाय चुनाव और बीएमसी चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. लेकिन वोटिंग से पहले ही कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई. दरअसल चुनाव से पहले ही महायुति आगे चल रही है. नोमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख के बाद अलग-अलग नगर निकायों में महायुति के 68 कैंडिडेट बिना चुनाव लड़े ही जीत गए.
ये भी पढ़ें: BJP वर्कर्स का हाई वोल्टेज ड्रामा, नागपुर में चुनाव नामांकन वापस लेने जा रहे उम्मीदवार को घर में किया बंद
बीजेपी को मिली 44 सीटें
68 सीटों पर महायुति गठबंधन को निर्विरोध जीत मिली है, जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है.महायुति में शामिल बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं, पार्टी के हिस्से में 44 सीटें आईं. एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने 22 सीटें और अजित पवार की एनसीपी ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है. ठाणे की कल्याण-डोंबिवली नगर निगम में सबसे ज्यादा निर्विरोध उम्मीदवार जीते. पुणे में वार्ड नंबर 35 से बीजेपी उम्मीदवार मंजूषा नागपुरे और श्रीकांत जगताप पार्षद चुने गए. केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने गठबंधन की इस शानदार जीत पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने दावा किया कि पुणे का अगला मेयर बीजेपी का होगा.
उद्धव गुट ने लगाया आरोप
उद्धव गुट ने महायुति के निर्विरोध चुने गए पार्षदों पर सवाल उठाया है. उनका आरोप है कि महायुति के कैंडिडेट्स ने दूसरी पार्टी के उम्मीदवारों को डरा धमका कर नाम वापस लेने पर बेबस कर दिया. उद्धव गुट शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि महायुति लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि महायुति के उम्मीदवार जीतने के लिए ईडी सीबीआई की धमकी दे रहे हैं या नाम वापस लेने के लिए रिश्वत देने पर उतारू हो गए हैं, ऐसे में ये शर्मनाक बात है कि चुनाव आयोग चुप है.
ये भी पढ़ें: अस्तित्व की लड़ाई या साख का सवाल? 30 लाख उत्तर भारतीय तय करेंगे मुंबई का किंग कौन?
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
25 mins agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 hr agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
1 hr agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 hr agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
4 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
6 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
6 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
7 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines