Maharashtra: पालघर की दवा फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव, एक की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

Gas Leak

Gas Leak

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर जिले के तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में एक रासायनिक इकाई में जहरीली गैस के रिसाव के बाद एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि कई अन्य को विभिन्न स्वास्थ्य परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने कहा कि यह घटना कथित तौर पर रविवार सुबह करीब सात बजे कंपनी के एक संयंत्र में हुई जो दवा बनाती है। उन्होंने कहा कि गैस रिसाव के बाद, यूनिट में मौजूद कर्मचारियों ने चक्कर आने और अन्य जटिलताओं की शिकायत की।

विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि मृतक कार्यकर्ता की पहचान भागवत चौपाल (22) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि चार अन्य को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

कदम ने कहा कि औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशालय के अधिकारी घटना की जांच के लिए एक कारखाना निरीक्षक के साथ संयंत्र पहुंचे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ