मुंबई: अश्लील चैटिंग कॉल सेंटर का भंडाफोड़, छुड़ाई गईं 17 लड़कियां
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

इंद्रजीत सिंह, मुंबई: इन दिनों कई चैट और डेटिंग एप युवाओं को ठगने में लगे हैं। मुंबई में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मुंबई उप-नगर मलाड पश्चिम एरिया में एक कॉल सेंटर खोलकर महिलाओं से अश्लील चैटिंग कर लाखों कमाने वाले व्यक्ति को क्राइम ब्रांच यूनिट 11 ने गिरफ्तार किया है। उसके चंगुल से 17 लड़कियों को छुड़ाया गया है। दरअसल, मुंबई पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि चमेल नामक अश्लील एप्लिकेशन से कई युवाओं को गुमराह करके उनसे लाखों रुपये की ठगी की जा रही है।
बिछाया जाल, पकड़ा गया आरोपी
इस खुफिया जानकारी के बाद क्राइम ब्रांच ने अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, यह नेटवर्क मलाड लिंक रोड के कांचपाड़ा क्षेत्र की एक पॉश इमारत से चल रहा था। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने यहां छापा मारा और 17 लड़कियों को छुड़ाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आठ महीने से चल रहा था कॉल सेंटर
पुलिस का कहना है कि यह अश्लील चैटिंग का कॉल सेंटर पिछले आठ महीने से चल रहा था। इस एप्लिकेशन के द्वारा कई युवाओं को अपने जाल में फसाया गया था। फिलहाल पुलिस इस अश्लील नेटवर्क के तार कहां-कहां फैले हुए हैं, इसकी जांच में जुट चुकी है। इस मामले में अब आगे की जांच चल रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: