Om Pratap
Read More
---विज्ञापन---
मुंबई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद आज मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने शहरी विकास पोर्टफोलियो को बरकरार रखा है। वहीं, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को गृह और वित्त मंत्रालय आवंटित किया गया है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की मंजूरी के बाद विभागों का बंटवारा किया गया है।
Portfolios allocated to Maharashtra ministers – CM Eknath Shinde to handle Urban Development, Environment, Minority, Transport, Disaster Mgmt; Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis gets Home and Finance
(File photo) pic.twitter.com/89AXruI7rF
— ANI (@ANI) August 14, 2022
मुख्यमंत्री शिंदे के पास अन्य विभागों में सामान्य प्रशासन, शहरी विकास, सूचना और प्रौद्योगिकी, सूचना और जनसंपर्क, लोक निर्माण (सार्वजनिक परियोजनाएं), परिवहन, विपणन, सामाजिक न्याय और विशेष सहायता, राहत और पुनर्वास, आपदा प्रबंधन, मिट्टी और जल संरक्षण, पर्यावरण और पर्यावरण संरक्षण विभाग शामिल हैं। इसके अलावा अल्पसंख्यक विभाग भी मुख्यमंत्री के पास हैं। इसके अलावा जिन विभागों का बंटवारा नहीं किया गया है, वे सभी शिंदे के पास ही रहेंगे।
वहीं, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास गृह और वित्त के अलावा योजना, कानून और न्याय, जल संसाधन और लाभकारी क्षेत्र विकास, आवास, ऊर्जा, शाही शिष्टाचार विभाग रहेंगे।
राधाकृष्ण विखे पाटिल- राजस्व, पशुपालन और डेयरी विकास
सुधीर मुनगंटीवार- वानिकी, सांस्कृतिक मामले और मत्स्य पालन
चंद्रकांत पाटिल- उच्च और तकनीकी शिक्षा, कपड़ा उद्योग और संसदीय कार्य
डॉक्टर विजय कुमार गावित- आदिवासी विकास
गिरीश महाजन- ग्राम विकास एवं पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण
गुलाबराव पाटिल- जल आपूर्ति और स्वच्छता
दादा भूसे- बंदरगाह और खनन
संजय राठौर- खाद्य एवं औषधि प्रशासन
सुरेश खाड़े- कामगार
संदीपन भुमरे- रोजगार गारंटी योजना और बागवानी
उदय सामंत- उद्योग
प्रो. तानाजी सावंत- जन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
रवींद्र चव्हाण – लोक निर्माण (सार्वजनिक उद्यमों को छोड़कर), खाद्य और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण
अब्दुल सत्तार- कृषि
दीपक केसरकर- स्कूल शिक्षा और मराठी भाषा
अतुल सावे- सहकारिता, अन्य पिछड़ा वर्ग और बहुजन कल्याण
शंभूराज देसाई- राज्य उत्पाद शुल्क
मंगलप्रभात लोढ़ा- पर्यटन, कौशल विकास एवं उद्यमिता, महिला एवं बाल विकास
न्यूज 24 पर पढ़ें प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।