महाराष्ट्र में बड़ा हादसा; ठाणे में कंटेनर ट्रक ने जीप को मारी टक्कर, 6 छात्रों की मौत, 8 अन्य घायल

Thane Accident, Maharashtra News, Container collides with jeep, 6 students die

Thane Accident: महाराष्ट्र के ठाणे में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। ठाणे पुलिस ने कहा कि एक कंटेनर ट्रक ने एक जीप को टक्कर मार दी, जिससे छह छात्रों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसा मुंबई-नासिक हाईवे पर हुआ।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि ठाणे जिले के खडवली फाटा के पास सड़क पार करने की कोशिश कर रही एक जीप को तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1681218005529923584

खबरों के मुताबिक, ठाणे जिले के पडघे से कुछ छात्र जीप में सवार होकर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। जीप खडवली फाटा के पास सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने जीप को टक्कर मार दी। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

जल्दीबाजी ने छात्रों की ली जान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्र पडघे से ट्रेन पकड़ने के लिए एक जीप में यात्रा कर रहे थे। जीप के ड्राइवर ने ट्रेन छूटने से बचने के लिए जीप की रफ्तार तेज कर दी। इसी जल्दबाजी ने उनकी जान ले ली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप करीब 60 फीट दूर जा गिरी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ