CNG PNG Price: आम आदमी को एकबार फिर महंगाई का झटका लगा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक महीने में दूसरी बार सीएनजी (CNG Price) और पीएनजी (PNG Price) महंगी हुई है। महानगर गैस लिमिटेड (Mahanagar Gas Limited) ने सीएनजी (CNG) की कीमतों में 6 रुपये प्रति किलो की वृद्धि की है। वहीं पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के दाम में 4 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है।
इसके साथ ही सीएनजी की खुदरा कीमत 86 रुपये (प्रति किलोग्राम) और घरेलू पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की कीमत 52.50 रुपये (प्रति यूनिट) हो गई है। इससे पहले सीएनजी 80 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी 48.50 रुपये प्रति यूनिट तक मिल रही थी।
दरअसल 1 अगस्त 2022 से गेल ने प्राकृतिक गैस की कीमत 18 फीसदी बढ़ा कर 10.5 डॉलर प्रति यूनिट कर दी। इसके बाद अब स्थानीय कंपनियों ने भी आम ग्राहकों पर इसका भार डालना शुरू कर दिया है। इसी कार्रवाई के तहत मुंबई करों को सीएनजी में 6 रुपए प्रतिकिलो और पीएनजी में 4 रुपए ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे।
आपको बता दें कि इससे पहले एमजीएल ने बीते 13 जुलाई को कीमतों में बढ़ोतरी की थी। उस समय सीएनजी 4 रुपये प्रति किलो महंगी हुई थी। जबकि पीएनजी के दाम भी तीन रुपये प्रति मानक घनमीटर (प्रति इकाई) बढ़ाए गए थे।
गौरतलब है कि देश में पेट्रोल-डीजल के दाम 73 दिनों से स्थिर हैं लेकिन सीएनजी के बढ़ते दाम लगातार लोगों की चिंता का सबब बन रहे हैं। सीएनजी कारों को चलाने वालों और घरों में रसोई गैस के तौर पर पीएनजी इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए ये बड़ा झटका है।
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
3 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
3 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
3 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
4 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
6 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
6 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
6 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines