---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Maharashtra: पूर्व मंत्री विनायक मेटे की मौत की सीआईडी ​​जांच के आदेश

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने शिव संग्राम नेता और राज्य के पूर्व मंत्री विनायक मेटे की मौत की सीआईडी ​​जांच करने का निर्देश दिया है। सीएम ने पुलिस महानिदेशक को इस मामले में निष्पक्ष जांच करने को कहा है। शिव संग्राम कार्यकर्ता लगातार मामले में जांच की मांग कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने […]

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने शिव संग्राम नेता और राज्य के पूर्व मंत्री विनायक मेटे की मौत की सीआईडी ​​जांच करने का निर्देश दिया है। सीएम ने पुलिस महानिदेशक को इस मामले में निष्पक्ष जांच करने को कहा है। शिव संग्राम कार्यकर्ता लगातार मामले में जांच की मांग कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने सड़क हादसे में हुई मेटे की मौत को संदिग्ध बताया था।

---विज्ञापन---

बता दें कि 14 अगस्त को मुंबई पुणे एक्सप्रेस-वे पर मेटे का एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें उनकी मौत हुई थी। यह हादसा मडप सुरंग के पास हुआ था। हादसे में एक वाहन ने पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) की कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार बैठे सभी लोग घायल हो गए थे।

अस्पताल में हुई थी मौत

---विज्ञापन---

हादसे के बाद भाजपा के सहयोगी शिव संग्राम के प्रमुख मेटे को दुर्घटना के बाद नवी मुंबई के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उन्होंने इलाज के दौरान दमतोड़ दिया था। हादसे में उनकी सुरक्षा में तैनात सिपाही राम डोबले गंभीर रूप से घायल हुआ था।

 

First published on: Aug 17, 2022 06:30 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola