नई दिल्ली: मुंबई पुलिस ने एक विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे गुट के पांच नेताओं को गिरफ्तार किया है। मामले में उद्धव गुट के 30-40 अन्य नेताओं के खिलाफ भी मामले दर्ज किए गए थे। बता दें कि उद्धव गुट के नेताओं की गिरफ्तारी के थोड़ी देर बाद उन्हें जमानत मिल गई।
गणेश विसर्जन के दौरान भिड़े थे उद्धव और शिंदे समर्थक
जानकारी के मुताबिक, शिंदे गुट के कार्यकर्ता संतोष तलवने ने उद्धव गुट के कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मामला तब शुरू हुआ जब शुक्रवार को गणेश विसर्जन के दौरान शिवसेना (उद्धव और शिंदे) के दोनों धड़ों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। शनिवार रात को इस मामले को लेकर विवाद और हंगामा हुआ।
उद्धव गुट के कार्यकर्ता शिंदे कैंप के विधायक सरवणकर के घर के बाहर जमा हो गए और उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसकी सूचना के बाद शिंदे गुट के लोग भी मौके पर पहुंच गए जिससे दोनों गुटों के बीच हंगामे की स्थिति बन गई। इसके बाद विधायक सरवणकर के नेतृत्व में शिंदे गुट ने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दादर थाने में उद्धव गुट के विधायकों के खिलाफ शिकायत की।
उद्धव गुट ने शिंदे कैंप के विधायक पर फायरिंग का आरोप लगाया
उधर, उद्धव गुट के एमएलसी सुनील शिंदे ने सरवणकर पर गोली चलाने और कानून हाथ में लेने का आरोप लगाया। फिलहाल, उद्धव गुट की ओर से लगाए गए फायरिंग के आरोपों की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस उद्धव गुट के नेताओं के बयान भी दर्ज कर रही है। दर्ज बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
पुलिस ने कहा, ‘अगर विधायक सदा सरवणकर के पास लाइसेंसी पिस्टल है तो उसका रिकॉर्ड नजदीकी थाने में होगा। पुलिस इस्तेमाल की गई पिस्तौल और सरवणकर के पास कारतूसों की संख्या की जांच करेगी। फिलहाल, पुलिस उस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि फायरिंग के आरोपों की सच्चाई की पुष्टि करने के लिए पर्याप्त सबूत और गवाह होना जरूरी है।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
6 hrs agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
7 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
7 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
8 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
9 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
9 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
9 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
10 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
11 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines