---विज्ञापन---

पति को नशीला दूध पिला देवर के साथ रोजाना संबंध बनाती थी भाभी, एक रात जब राज खुला तो ‘सुहाग’ हटा दिया रास्ते से

Woman Lover killed Husband in Gwalior: एक महिला के अपने देवर से अवैध संबंध थे। वह रोज पति को नशीला पदार्थ पिलाकर उससे संबंध बनाती थी, लेकिन एक रात उनका राज खुल गया और फिर...

---विज्ञापन---

Woman Lover killed Husband in Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने देवर से अवैध संबंध बनाए रखने के लिए अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं महिला और उसके प्रेमी देवर ने शख्त की हत्या को हादसा बता दिया, लेकिन चार साल के बेटे ने पुलिस को कुछ ऐसा बता दिया कि मामला खुल गया।

दोनों के बीच हो गए अवैध संबंध

जानकारी के मुताबिक मामला ग्वालियर के पनिहार थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला के अपने दूर के देवर पुत्तू के साथ अवैध संबंध हो गए। इसके बाद दोनों के मिलने और अवैध संबंध बनाने का खेल शुरू हो गया। बताया गया है कि प्रेमी से मिलने के लिए महिला अपने पति को रात में दूध में नशे की गोली मिलाकर पिला देती थी। ये सिलसिला काफी दिनों से चल रहा था।

---विज्ञापन---

पति को नशा नहीं हुआ और आ गया प्रेमी

एक दिन महिला ने फिर से ऐसा ही किया। रात में पति को दूध में नशे की गोली मिलाकर पिला दी, लेकिन इस बार पति को नशा नहीं हुआ। इसी दौरान महिला ने अपने प्रेमी पुत्तू को बुला लिया। दोनों संबंध बनाने लगे तो पति की आंख खुल गई। पत्नी और प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देखकर आगबबूला हो गया, लेकिन तभी महिला और उसके प्रेमी ने पति पर हमला कर दिया।

जान निकलने तक लगाया करंट

आरोप है कि महिला और प्रेमी ने पति के मुंह में कपड़ा ठूस दिया। इसके बाद उसे तब तक करंट लगाया, जबतक उसकी जान नहीं चली गई। जब इस मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो महिला ने इसे हादसा बताया। लेकिन महिला के चार साल के बच्चे ने पूरी कहानी खोल दी। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

---विज्ञापन---
First published on: Oct 17, 2023 06:04 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola