Wild Animal Bear Tragic Death: मध्य प्रदेश के बालाघाट के बिजोरा गांव के आस-पास बस बनी लौगुर वन रेंज में वन कर्मियों को एक भालू का शव मिला है, जिसकी मौत बम धमाके में हुई। वन कर्मियों को शव के पास बम के टुकड़े मिले। भालू का मुंह बुरी तरह जला हुआ था। इससे वन कर्मियों ने अंदाजा लगाया कि भालू खाने की तलाश में भटक रहा था। इस चक्कर में कच्चा बम मुंह में डाल लिया और वह फट गया।
वन कर्मियों ने घटना की सूचना वन अधिकारी क्षत्रपाल सिंह जादौन, DFO अधर गुप्ता, SDO विनीता फुलबेले को दी। वे मौके पर पहुंचे भालू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम और विसरा जांच के लिए भिजवाने के बाद भालू का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बैहर और परसवाड़ा से आए डॉक्टरों की टीम ने भालू का पोस्टमार्टम किया। विसरा जांच के लिए जबलपुर और सागर की लैब में भेजा गया।
यह भी पढ़ें:गैंगस्टर के इश्क में अनु बनी डॉन! कौन है ये, जिसने दिल्ली के बर्गर किंग में बिछाया ‘मौत का जाल
जंगली सुअरों को भगाने के लिए ग्रामीण रखते बम
वन अधिकारी क्षत्रपाल सिंह जादौन ने बताया कि बम मकई के आटे में लपेट कर जंगल में रखा गया था। ग्रामीण जंगली सुअरों को भगाने या मारने के लिए कच्चे बम बनाकर जगह-जगह पर रख देते हैं। ऐसा ही एक कच्चा बम खाने की तलाश में भटक रहे भालू ने उस बम का खाना समझकर मुंह में ले लिया। मुंह में दबाते ही बम फट गया और भालू की मौत हो गई। घटना के लिए जिम्मेदारी ग्रामीणों की तलाश की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बिजोरा गांव के लोग जंगली सुअरों से परेशान रहते हैं, क्योंकि वे उनकी फसलों को खराब कर देते हैं।इसलिए उन्हें मारने या भगाने के लिए वे कई तरीके अपनाते हैं। इन्हीं मे से एक तरीका है, प्रेशर बम। इसके फटने से या तो सुअर डरकर भाग जाते हैं या फिर मर जाते हैं। अकसर पुलिस को जंगली सुअरों के शव मिलते हैं, लेकिन इस बार प्रेशर बम का शिकार जंगली भालू बन गया।
यह भी पढ़ें:जिम ट्रेनर ने क्यों किया ‘दृश्यम’ जैसा कांड? DM के कंपाउंड में दफनाई थी लाश
संबंधित खबरें
MP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 hr agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
3 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
23 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
2 days agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
3 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
3 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines