'सिर पर सूटकेस से क्या होगा पार्टी का भविष्य?', सीएम शिवराज ने राहुल गांधी पर कसा तंज
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

CM Shivraj Singh Chouhan Mocked of Rahul Gandhi on ‘Suitcase’: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कुलियों से बातचीत और फिर अपने सिर पर ‘सूटकेस’ ले जाने का मजाक उड़ाया है। राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों के साथ बातचीत की थी। इसके बाद तस्वीरों में उन्हें कुलियों की लाल शर्ट में अपने सिर पर पहियों वाला सूटकेस ले जाते हुए देखा गया था। इस दौरान के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
इस प्रकरण को लेकर शिवराज चौहान ने कहा कि मैं आश्चर्यचकित हूं। कहा कि उस पार्टी का भविष्य क्या होगा, जिसके नेता अपने पहिए वाले सूटकेस को खींचने के बजाए, सिर पर रखकर ले जा रहे हैं। हालांकि सीएम शिवराज ने संसद में बसपा सांसद कुंवर दानिश अली के खिलाफ भाजपा के लोकसभा सांसद रमेश बिधूड़ी की और से की गई टिप्पणी पर भी नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसे किसी भी अशोभनीय व्यवहार के खिलाफ है। उन्हें पार्टी ने नोटिस दिया है।
यह भी पढ़ेंः भाजपा छोड़ रहे नेताओं पर विजयवर्गीय ने ली चुटकी, कहा- हम होलसेल में लाए थे, कांग्रेस रिटेल में ले जा रही
सीएम शिवराज चौहान ने कहा कि कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा विपक्षी दल के प्रति लोगों के गुस्से का चित्रण बन रही है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह की तस्वीरें गायब हैं, क्योंकि लोग साल 1993 और 2003 में सीएम रहे दिग्विजय सिंह के कुशासन को जानते हैं। उन्होंने दावा किया कि कमल नाथ भी यात्रा से गायब हैं। मध्य प्रदेश के लोग कांग्रेस से बेहद नाराज हैं क्योंकि कमलनाथ सरकार (जो दिसंबर 2018 और मार्च 2020 के बीच सत्ता में थी) ने आदिवासियों और महिलाओं के लिए भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया था।
सीएम शिवराज ने दावा किया कि भाजपा ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ निकाल रही है, क्योंकि उसे लोगों से प्यार और आशीर्वाद मिला है, जबकि कांग्रेस ने ‘जन आक्रोश यात्रा’ शुरू की है, क्योंकि विपक्षी दलों को केवल उनसे गुस्सा मिला है। चौहान ने आरोप लगाया कि अपनी यात्रा के दौरान कांग्रेसी एक-दूसरे से लड़ रहे हैं और यहां तक कि बंदूकें भी दिखाई जा रही हैं। बता दें कि कमलनाथ ने पूर्व में कहा था कि कांग्रेस की यात्रा का उद्देश्य चौहान सरकार के कुशासन के कारण लोगों के दर्द और पीड़ा को व्यक्त करना है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: