Watch Video: नशे में धुत लड़की ने बीच सड़क पर जमकर काटा हंगामा, वीडियो वायरल
Edited By Rakesh Choudhary

Drunk Girl On Road
Edited By Rakesh Choudhary

Drunk Girl On Road
Drunk Girl Create Ruckus On Road Video Viral: एमपी के सागर में शराब के नशे में धुत एक युवती ने बाजार में जमकर हंगामा काटा। इस बीच वहां से गुजर रहे लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक युवती नशे में ड्रामा कर रही है। युवती ने इतनी शराब पी रखी है कि वह ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही है। इस दौरान लड़की कुछ बोलती भी है।
एमपी के सागर में शराब में धुत एक लड़की ने बीच बाजार जमकर बवाल काटा। वीडियो सागर स्थित शिमला होटल का है।#VideoViral #videoviraltwitter #MadhyaPradesh #madhya pic.twitter.com/TuAsS8cJoF
— Journalist Simran Singh (@singhsimran4321) September 16, 2023
युवती पर नशा इस कदर हावी था कि उसे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। वह इतनी नशे में थी कि उसने बाजार में खड़ी बाइक और साइकिल को लात मारकर नीचे गिरा दिया। इतना ही नहीं वह सड़क पर लेट गई इसके बाद करीब आधे घंटे तक सड़क पर ऐसे ही लड़की का ड्रामा चलता रहा। इसके बाद किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवती को पकड़कर जिला अस्पताल ले जाती है।
जानकारी के अनुसार घटना सागर के कटरा बाजार में शिमला होटल के सामने की है। रास्ते से गुजरने वाले राहगीर युवती की हरकत से हैरान थे। वे अपना वाहन छोड़कर उससे दूर भाग रहे थे। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस को युवती को काबू में करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: