'तेरी जीत से ज्यादा चर्चे तो मेरी हार के हैं...' प्लेटफाॅर्म पर नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को कुछ यूं किया संबोधित

MP Datiya Seat Election Result: एमपी में इस बार भाजपा तो सरकार बनाने जा रही है लेकिन शिवराज सरकार के कुछ दिग्गज मंत्री इस बार चुनाव हार गये। उसमें नरोत्तम मिश्रा का नाम भी शामिल हैं।

MP Datiya Seat Election Result Narottam Mishra

MP Datiya Seat Election Result Narottam Mishra

विज्ञापन

Viral Video: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम 3 दिसंबर को जारी हुए। एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा को एमपी मे प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है। वहीं इन परिणामों से भाजपा को झटका भी लगा है। इस चुनाव में शिवराज सरकार के 11 मंत्री चुनाव हार गये। इसमें नरोत्तम मिश्रा और कमल पटेल जैसे दिग्गजों के नाम भी शामिल हैं। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा अपना 15 साल पुराना किला बचाने में नाकामयाब रहे। मिश्रा दतिया से 2008 से लगातार जीतते आ रहे थे। इस बार के चुनाव में उन्हें कांग्रेस के राजेंद्र भारती से करारी शिकस्त मिली।

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

हार के बाद दतिया से भोपाल जाते हुए नरोत्तम मिश्रा ने प्लेटफाॅर्म पर अपने समर्थकों से शायराना अंदाज में विदाई ली। मिश्रा ने समर्थकों से कहा कि मैं जल्दी लौटूंगा। इसके बाद उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि ‘इतना भी गुमान ना कर अपनी जीत पे ऐ बेखबर, शहर में तेरी जीत से ज्यादा चर्चे तो मेरी हार के हैं’। इससे पहले सोमवार को ही दतिया आए नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि ‘मेरा पानी उतरता देख किनारे पर घर मत बना लेना, मैं समुंद्र हूं लौटकर जरूर आऊंगा’।

कई दिग्गज हार गए चुनाव

बता दें कि राज्य में भाजपा के प्रचंड लहर से जीत के वाबवजूद शिवराज सरकार के कई मंत्रियों की मुंह की खानी पड़ी। इतना ही केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी चुनाव हार गए। वहीं सतना से सांसद गणेश सिंह को भाजपा ने विधायकी चुनाव लड़वाया था लेकिन उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने नरोत्तम मिश्रा को 7742 वोटों से मात दी। गौरतलब है कि 3 दिसंबर को आये चुनाव परिणाम में भाजपा ने 163 सीटें जीती हैं। वहीं कांग्रेस मात्र 66 सीटों पर सिमट गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ