Viral video: प्रेमिका को लेकर भागा बेटा, लड़कीवालों ने पिता को जंजीरों से बांधकर दो दिन तक पीटा, छूटा तो लगा ली फांसी
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral video: अभी तक आपने पुरानी फिल्मों में ही देखा होगी कि बेटे के गुनाह की सजा उसके पिता को दी जाती थी, लेकिन अब ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर (Chhatarpur) से सामने आया है। यहां एक लड़की अपनी प्रेमिका को लेकर चला गया।
इसके बाद लड़की वालों ने लड़के के पिता को पकड़ लिया। घर के सामने जंजीरों से बांधकर दो दिन तक पीटा। तीसरे दिन पिता छूटा तो उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने छह के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर के बछौन इलाके का है। यहां रहने वाले एक शख्स का बेटा शंकर राजस्थान में रह कर मजदूरी करता है। छतरपुर के ही रहने वाले झंडू अहिरवार की बेटी, दामाद और नातिन भी वहीं रहते हैं।
बताया गया है कि झंडू की नातिन और शंकर में प्रेम प्रसंग हो गया। कुछ दिन पहले शंकर और झंडू की नातिन भाग गए। इस बात की जानकारी जब छतरपुर में लड़की के नाना झंडू को हुआ वह बौखला गया।
मध्य प्रदेश के छतरपुर में बेटे के गुनाह की सजा काटता उसका बुजुर्ग पिता। वीडियो में दिख रहे शख्स पर आरोप है कि उसका बेटा इलाके की एक लड़की (प्रेमिका) को लेकर भाग गया है।#mp #MadhyaPradesh #chatrpur #LatestNews #viralvideo #Video pic.twitter.com/tyNgryIDoK
— Journalist Simran Singh (@singhsimran4321) March 14, 2023
आरोप है कि लड़की के नाना ने शंकर के पिता को जबरन उठवा लिया। इतना ही नहीं उन्हें जंजीरों में जकड़कर अपने घर के सामने एक पेड़ से बांध दिया। दो दिन तक उन्हें जमकर पीटा।
आरोपियों ने दबाव बनाया कि बेटे और उनकी लड़की को बुलाए। इस दौरान शंकर के पिता ने आरोपियों की मिन्नतें कीं, उनके सामने गिड़गिड़ाए। शंकर की मां भी वहां मौजूद रही, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा।
वहां मौजूद लोगों ने जंजीरों में जकड़े शंकर के पिता का वीडियो अपने मोबाइल फोन से बनाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया गया है कि दो दिन बाद आरोपियों ने उसे रिहा किया।
इसके बाद पीड़ित पति-पत्नी अपने घर पहुंचे। हाल ही में एक दिन घर पर अकेले पिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: