---विज्ञापन---

ज्यादा फोन पर बात करने वाली पत्नियां हो जाएं सावधान, कहीं ऐसा न हो ‘कट जाए कान’

MP Viral News: ज्यादा फोन पर बात करने वाली पत्नियां हो जाएं सावधान, कहीं ऐसा न हो कि कट जाएं कान… कुछ ऐसा ही मध्य प्रदेश के धार जिले से सामने आया है। यहां एक शख्स पत्नी के फोन पर ज्यादा बात करने की आदत से इतना परेशान हो गया कि उसने पत्नी का कान […]

---विज्ञापन---

MP Viral News: ज्यादा फोन पर बात करने वाली पत्नियां हो जाएं सावधान, कहीं ऐसा न हो कि कट जाएं कान… कुछ ऐसा ही मध्य प्रदेश के धार जिले से सामने आया है। यहां एक शख्स पत्नी के फोन पर ज्यादा बात करने की आदत से इतना परेशान हो गया कि उसने पत्नी का कान ही काट डाला। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। पति को हिरासत में लिया है।

चीखें सुनकर आए पड़ोसी

जानकारी के मुताबिक मामला धार जिलेके पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र का है। यहां थाना सेक्टर-1 क्षेत्र के लोधी मोहल्ले में महेश सेन अपनी पत्नी राविता के साथ रहता है। शुक्रवार को महेश ने अपनी पत्नी पर दराती से हमला कर दिया है। हमले में महेश ने पत्नी का एक कान काट दिया। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा लहूलुहान हाल में रविता थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः ‘ज्योति मौर्या की तरह हो गई है मेरी पत्नी…’, DM के सामने पहुंचे शख्स ने लगाई गुहार

पति को नहीं पसंद ने फोन पर लगे रहना

सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी महेश सेन को गिरफ्तार लिया है। घटना के बारे में एसआई ज्योति पटेल ने बताया कि बीती रात महेश सेन का उसकी पत्नी राविता से विवाद हुआ था। महेश को पत्नी राविता का देर रात तक मोबाइल चलाना पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद इतना बढ़ गया कि शख्स ने पत्नी के सिर और कान पर दराती से हमला कर दिया।

---विज्ञापन---

महिला का चल रहा है इलाज

घटना में महिला गंभीर रूप से घायल है। महिला के कान का कुछ हिस्सा भी कट कर अलग हो गया है। गंभीर हालत में महिला को धार के भोज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति महेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर मामला पूरे इलाके में चर्चाओं का विषय बन गया है।

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Aug 25, 2023 07:07 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola