Vidisha News: विदिशा में बोरवेल में गिरे 7 साल के बच्चे को बचाया नहीं जा सका। NDRF की टीम ने करीब 24 घंटे के रेस्क्यू के बाद उसे बाहर निकाला। टीम बच्चे को लेकर लटेरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और उसे ICU में ले जाया गया, यहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।
इससे पहले बोरवेल में गिरे मासूम को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। मासूम मंगलवार सुबह 11 बजे बोरवेल में गिरा था। रातभर बोरवेल के पास गड्ढे की खुदाई की गई। गड्ढे के अलावा 5 फीट की सुंरग बनाकर बच्चे को निकाला गया। बच्चे को निकालते ही एंबुलेंस में लटेरी के अस्पताल ले जाया गया।
और पढ़िए – राजस्थान के कोटा में NEET-UG की तैयारी कर रही छात्रा ने लगाई फांसी, परिवारवालों ने लगाए गंभीर आरोप
https://twitter.com/News24_MPCG/status/1635892983718637569?s=20
पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मंगलवार सुबह 11.30 बजे से रेस्क्यू में जुटी थी। घटना जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर सुबह करीब 11 बजे लटेरी में हुई। 60 फीट गहरे बोरवेल में मासूम 43 फीट की उंचाई पर फंसा था। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बोर के समानांतर 50 फीट खुदाई की गई।
https://twitter.com/News24_MPCG/status/1635888398778142721?cxt=HHwWgsDU1Zr167MtAAAA
और पढ़िए – Bihar Board 12th Result 2023 Live: ये रहा वो एकमात्र लिंक, जिसमें जारी होगा BSEB 12वीं का परिणाम, डेट कन्फर्म!
सीएम ने ट्वीट कर घटना पर जताया दुख
घटनास्थल पर कलेक्टर उमाशंकर भार्गव और लटेरी एसडीएम हर्षल चौधरी मौजूद हैं। अधिकारियों की मानें तो मासूम 45 फीट पर फंसा हुआ है। 12 से 13 फीट तक और खुदाई होनी है। इसके बाद 5 फीट की टनल बनाकर बच्चे को निकाला जाएगा।
https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1635590156047532032?cxt=HHwWgIC2lZml5LItAAAA
मामले को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि विदिशा जिले की लटेरी तहसील के खेरखड़ी गांव में 7 वर्षीय मासूम के बोरवेल में गिरने की घटना दुखद है। मैंने स्थानीय प्रशासन को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं, और उनके सतत संपर्क में हूं। रेस्क्यू टीम बच्चे को सुरक्षित बचाने हेतु प्रयासरत है। मासूम की कुशलता की प्रार्थना करता हूं।
संबंधित खबरें
CM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
3 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
16 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
19 hrs agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines