---विज्ञापन---

बहन की शादी में डांस करते समय युवती की मौत, अचानक मुंह के बल गिरी; विदिशा का डराने वाला वीडियो वायरल

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के विदिशा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक लड़की की अपनी बहन की शादी में डांस करते समय अचानक मौत हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

Vidisha News: मध्य प्रदेश के विदिशा में एक लड़की की अपनी कजिन सिस्टर की शादी में डांस करते समय मौत हो गई। लड़की अचानक मुंह के बल स्टेज पर गिर गई, उसकी मौके पर ही जान चली गई। युवती इंदौर से शादी समारोह में शामिल होने के लिए विदिशा आई थी। घटनाक्रम शनिवार रात 10 बजे का बताया जा रहा है। शादी समारोह में महिला संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। इसका वीडियो रविवार को सामने आया है। मृतक युवती की पहचान 23 वर्षीय परिणीता के तौर पर हुई है। परिणीता मंच पर एक गाने पर डांस कर रही थी।

यह भी पढ़ें:हनीट्रैप… ब्लैकमेलिंग, होटल मालिक ने की आत्महत्या; वीडियो में खोले शातिर महिला के ये चौंकाने वाले राज

---विज्ञापन---

डांस स्टेप करते समय वह अचानक खड़े-खड़े मुंह के बल गिर गई। परिणीता का अंतिम संस्कार विदिशा में ही कर दिया गया है। शनिवार को रात करीब 9 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ था। शादी में कुछ रिश्तेदारों ने उसे सीआरपी देने की कोशिश भी की, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल गए थे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:अमेरिका जा रहे पंजाब के युवक की डंकी रूट पर मौत, 6 बहनों का था इकलौता भाई; 36 लाख में की थी डील

---विज्ञापन---

मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। इसके बाद साधारण तरीके से कार्यक्रम संपन्न हुआ। रविवार को होने वाले सभी कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि परिणीता के छोटे भाई की भी हार्ट अटैक से मौत हुई थी। परिणीता के पिता सुरेंद्र कुमार जैन ​स्वस्तिका इन्वेस्टमेंट कंपनी में विजयनगर एरिया के ब्रांच हेड हैं। इंदौर के साउथ तुकोगंज इलाके में वे फिलहाल रह रहे हैं।

---विज्ञापन---

प्राइवेट जॉब करती थी परिणीता

परिणीता के जुड़वा भाई की 12 साल की उम्र में साइकिल चलाते समय जान गई थी। परिणीता अपने मामा की लड़की की शादी में शरीक होने आई थी। बताया जा रहा है कि वह एमबीए कर चुकी थी, जो फिलहाल प्राइवेट जॉब कर रही थी। उसे डांस करने का शौक था। घर पर लोग उनको मौनी कहकर बुलाते थे। उसने एक महीने पहले ही डांस की तैयारी शुरू की थी।

First published on: Feb 09, 2025 07:26 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola