Video: MP की मंत्री उषा ठाकुर का बड़ा बयान, कहा- दुष्कर्मी को चौराहे पर दी जाए फांसी 

मध्य प्रदेश संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर

मध्य प्रदेश संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर

विपिन श्रीवास्तव, इंदौर: मध्यप्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने सोमवार को बड़ा बयान दिया है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा “रेपिस्ट को चौराहे पर फांसी पर लटकाया जाए, अंतिम संस्कार भी न हो, उसे ऐसे ही छोड़ देना चाहिए। जिससे चील कौवे नोच नोच कर खा जाएं”

 

आगे मंत्री ने कहा “मानव अधिकार जाए भाड़ में, ऐसे नरपिशाचों का कोई मानव अधिकार नहीं होता”। दअरसल, इंदौर के महू में एक कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश सरकार की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि मैं ये चाहती हूं कि एक हस्ताक्षर अभियान चले। वह बोलीं होता क्या है एक अपराधी ने अपराध समाज में किया उसे फांसी जेल में एकांत में मिलती है। जिसे किसी ने देखा ही नहीं, किसी के मन में भय पैदा ही नहीं होता, लोग भूल जाते हैं।

आगे उन्होंने कहा मैं चाहती हूं कि बेटियों के दुष्कर्मियों को चौराहे पर फांसी दो। उसका अंतिम संस्कार भी नहीं होने देंगे। चील कौवे उसे नोच नोच कर खा जाएं, जब लोग इस दृश्य को देखेंगे तो बेटियों की तरफ कोई आंख उठाने की हिम्मत नहीं करेगा। इसलिए हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे और सभी हर मां बेटी पत्रक में अपनी जानकारी लिखकर मुख्यमंत्री से अपील करेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ