---विज्ञापन---

बुधनी में गरजे शिवराज सिंह चौहान; राहुल गांधी के जातिवाद बयान पर बोले- पहले राष्ट्र, फिर कास्ट

Shivraj Singh Chauhan Targets Rahul Gandhi: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर वार किया है।

---विज्ञापन---

Shivraj Singh Chauhan Targets Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश की विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं, इसको लेकर प्रदेश में सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव का प्रचार प्रसार कर रही है। आज इस उपचुनाव के प्रचार प्रसार का आखिरी दिन है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियां लोगों को रिझाने में अपनी पूरी ताकत झोक रही है। इसी के तहत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर वार किया है।

---विज्ञापन---

पहले राष्ट्र, फिर कास्ट

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सहयोगियों के साथ NDA सरकार बना रही है। इसलिए कांग्रेस सम्भावित हार से घबराई हुई है। इस दौरान शिवराज सिंह ने राहुल गांधी को जातिवाद वाले बयान पर जमकर लताड़ा है। उन्होंने कहा कि पहले राष्ट्र आना चाहिए, फिर उसके बाद कास्ट आना चाहिए। राहुल गांधी देश को तोड़ने में लगे हैं। देश को बांटने वाले हैं, राहुल गांधी देश हितेषी नहीं हैं। वह देश को तोड़ने वाले कभी सफल नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें: MP का ये ग्रीन एनर्जी प्लांट बेकार पराली से बनाएगा बिजली, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बताई खासियत

---विज्ञापन---

मेरी आत्मा है बुधनी

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों को खाद की कोई कमी नहीं है। खाद्य की उपलब्धता के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के किसानों तक लगातार खाद्य पहुंचाई जा रही है। कहीं भी खाद्य कोई कमी नहीं है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बुधनी में जनता, बीजेपी और शिवराज सब एक ही है। बुधनी मेरी आत्मा है। बुधनी में विकास, जनकल्याण का चुनाव है। विकास की गंगा लगातार बह रही है और बहती रहेगी।

First published on: Nov 11, 2024 02:56 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola