'यहां मेरी आत्मा को शांति मिलती है', मां के निधन के बाद महाकालेश्वर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया

Jyotiraditya Scindia Reached Mahakaleshwar Temple: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी मां माधवी राजे सिंधिया के निधन के बाद से पहली बार महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए।

Jyotiraditya Scindia Reached Mahakaleshwar Temple

 Jyotiraditya Scindia Reached Mahakaleshwar Temple: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी मां माधवी राजे सिंधिया के निधन के बाद से पहली बार धार्मिक यात्रा पर भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में पहुंचे। यहां उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। इसके साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल की पूजन आरती की। इस दौरान सिंधिया नन्दी हाल में भी बैठे, यहां उन्होंने शिव आराधना की। दर्शन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए यहां आने से मुझे आत्मा में नई शांति और विश्वास में एक नई ऊर्जा की अनुभूति होती है।

विज्ञापन

‘यहां मेरी आत्मा को शांति मिलती है’

मीडिया से बात करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि महाकाल मंदिर में आकर आत्मा में एक नई शांति और विश्वास में एक नई ऊर्जा मिलती है। इस दौरान सिंधिया ने कहा कि मंदिर के विकास कार्यों का जायजा भी लिया और मंदिर के जीर्णोद्धार को भी देखा। उन्होंने बताया कि वह सीएम मोहन यादव और उज्जैन के सांस से बात करके मंदिर की भव्यता को प्राचीन जमाने से जोड़ने के लिए कहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिकरण जरूरी है पर विरासत के आधार पर आधुनिकरण हो तो ज्यादा अच्छा है।

विज्ञापन

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया निर्देश

इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महाकाल लोक के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी मंदिरों को भाजपा की मोहन यादव सरकार द्वारा अत्यंत सुंदर बनाया गया है। आने वाले दिनों में महाकालेश्वर मंदिर विश्व का एक धार्मिक स्थल के रूप में स्थापित हो सकता है। इसके अलावा सिंधिया ने महाकाल मंदिर परिसर का अवलोकन किया और निर्देश देते हुए कहा है कि मंदिर के पत्थरों को प्राकृतिक रूप से रखने के लिए कहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ