Jyotiraditya Scindia Attacks on Congress: भारतीय जनता पार्टी ने जब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, तब से ही कंगना रनौत को लेकर राजनीति का माहौल काफी गर्म हो गया है। भाजपा ने कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा की तरफ से हुए इस ऐलान के बाद ही कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना रनौत पर भद्दा कमेंट किया था। इसके बाद से कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई। अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कंगना रनौत के स्पोर्ट में उतरे हैं, उन्होंने इन दौरान कांग्रेस पर तीखे हमले किए।
कांग्रेस पर सिंधिया का पलटवार
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि जिस पार्टी या दल में महिलाओं के प्रति ना कोई मान ना कोई सम्मान है, उस पार्टी से और क्या उम्मीद की जा सकती है। भारत माता को माता मानने वाली भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की चार शक्तियों को उभारने का काम किया है, जो महिला, युवा, गरीब और किसान है। वहीं कांग्रेस पार्टी न महिलाओं को सम्मान करती है और ना ही शक्ति का सम्मान करती है। अब ऐसी पार्टियों को खुद जानता ही सबक सिखाएगी। कांग्रेस पार्टी को 4 जून को जनता का जवाब मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें: MP Lok Sabha Election: छिंदवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी ने भरा नामांकन, कमलनाथ के बेटे से होगा मुकाबला
महाविकास अघाड़ी पर कसा तंज
इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी में टूट पर भी तंज कसा और कहा कि जो भारत जोड़ों के लिए निकले थे वह अंदर से ही टूट और फूट के शिकार हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व पटेल पर भारत को उभारने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
18 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
