बेवफाई से दुखी युवक ने दी जान, वीडियो बनाकर पत्नी, उसके बॉयफ्रेंड और सास पर लगाया गंभीर आरोप

उज्जैन में एक ट्रक ड्राइवर ने पत्नी की बेवफाई से दुखी होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले तनवीर नामक युवक ने दो वीडियो बनाकर अपनी बहन को भेजे, जिनमें उसने पत्नी तंजिला, सास शकीला और पत्नी के दोस्त सोनू पर मानसिक उत्पीड़न और धमकाने के आरोप लगाए।

Ujjain

उज्जैन में शख्स ने दी जान (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

उज्जैन में पत्नी की बेवफाई से दुखी एक शख्स ने जान दे दी है। 38 साल के ट्रक ड्राइवर तनवीर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जान देने से पहले शख्स ने दो वीडियो बनाए और उन्हें अहमदाबाद में रह रही बहन रिजवाना कुरैशी को भेज दिया था। इस वीडियो में तनवीर ने अपनी पत्नी तंजिला, सास शकीला और पत्नी के दोस्त सोनू पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मरने से पहले बनाए गए वीडियो में उसने तीनों को कड़ी सजा देने की मांग भी की है।

मरने से पहले बनाया वीडियो

वीडियो रिजवाना ने देखा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वह अपने भाई की मदद कर पाती, उसे आत्महत्या करने से रोक पाती, उससे पहले उसने अपनी जान दे दी। वीडियो देखते ही रिजवाना ने अपने दूसरे भाई कादिर को फोन कर इसकी जानकारी दी। कादिर ने अपने भाई तनवीर को कई बार फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। देर शाम कादिर अपने भाई के घर पहुंचा तो भौंचक्का रह गया।

तनवीर ने फांसी लगा ली थी। जब कादिर पहुंचा तो तनवीर फांसी के फंदे से झूलता दिखाई दिया। बताया गया कि तनवीर और तंजिला की शादी 14 साल पहले हुई थी। दोनों की तीन लड़कियां और एक लड़का है। सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन सात साल पहले तनवीर को अपनी पत्नी के अफेयर की जानकारी हुई। इसके बाद से ही दोनों के बीच तनाव हो गया। इससे तनवीर परेशान रहने लगा था।

पत्नी, सास और पत्नी का बॉयफ्रेंड पर लगाया आरोप

मरने से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में तनवीर ने यह भी कहा कि मैं आत्महत्या कर रहा हूं और इसके लिए मेरी पत्नी, सास और पत्नी का बॉयफ्रेंड सोनू शफीक कुरैशी जिम्मेदार हैं। उसने आरोप लगाया कि ये लोग जान से मारने की धमकी देते हैं, मेरे खिलाफ केस दर्ज कराया है। मैं बहुत परेशान हूं, इसीलिए आत्महत्या करने जा रहा हूं। वीडियो में उसने यह भी मांग की कि इन तीनों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। उसने कहा कि मेरे बच्चे मुझसे बहुत प्यार करते थे, उन्हें भी मुझसे दूर कर दिया गया। उनके दिल में मेरे प्रति नफरत डाल दी है। अब मेरे पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।

वहीं, चिमनगंज मंडी के थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि मृतक द्वारा वीडियो बनाए जाने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ