उज्जैन में चलती ट्रेन से गिरी युवती को पुलिसवालों ने बचाया, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के उज्जैन रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। एक लड़की ट्रेन से कूद गई, लड़की ट्रेन के नीचे आने ही वाली थी कि प्लेटफॉर्म पर मौजूद 2 पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया।

Ujjain news

मध्य प्रदेश के उज्जैन रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां एक लड़की चलती ट्रेन के नीचे आने से बाल-बाल बच गई है। दरअसल, उज्जैन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन धीरे-धीरे चल रही थी। इस दौरान एक लड़की ट्रेन से कूद गई, लेकिन उसका हाथ ट्रेन के गेट पर ही रहा। इससे लड़की का बैलेंस बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिर गई। इस दौरान लड़की ट्रेन के नीचे आने ही वाली थी कि प्लेटफॉर्म पर मौजूद 2 पुलिसकर्मियों ने अपनी जान पर खेलकर उसे बचा लिया। यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

मौत को टक से छूकर वापसी

जानकारी के अनुसार, उज्जैन रेलवे स्टेशन पर जयपुर-कुरनूल सिटी एक्सप्रेस में लड़की गलती से चढ़ गई थी। जब उसे पता चला कि उसकी दोस्त इस ट्रेन के बाद आएगी, तो उसने बिना सोचे-समझे जल्दबाजी में चलती ट्रेन से उतरने के लिए कूद गई। इसके बाद लड़की ट्रेन के नीचे आने वाली थी, प्लेटफॉर्म पर मौजूद सहायक उप निरीक्षक शिव सिंह बघेल और प्रधान आरक्षक महेश गौरस्या ने अपनी जान जोखिम में डालकर लड़की को ट्रेन के नीचे से पकड़कर बाहर निकाल लिया और उसकी जान बचा ली। हर तरफ से पुलिसकर्मियों की इस बहादुरी की खूब सराहना हो रही है।

विज्ञापन

गलत ट्रेन में चढ़ गई थी लड़की

लड़की की पहचान शीतल (22) के रूप में हुई है, जो रतलाम की रहने वाली है। हादसा टलने के बाद लड़की ने बताया कि वह गलती से गलत ट्रेन में चढ़ गई थी। ट्रेन से जल्दी उतरने के लिए उसने छलांग लगाई। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति अपना कुत्ता लेकर ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता है। इसी दौरान कुत्ता ट्रेन के नीचे गिर जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ