Ujjain Mahakal: महाकाल मंदिर में दर्शन के नाम पर पैसे लेने वाले आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। गुरुवार को मामले में गिरफ्तार दर्शन प्रभारी राकेश श्रीवास्तव और सफाई निरीक्षक विनोद चौकसे की पुलिस रिमांड खत्म होने पर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट में बताया कि पहले पकड़े गए दोनों लोगों से पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच के बाद मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ को हटा दिया गया है।
पुलिस के अनुसार इस मामले में छह और लोगों को आरोपी बनाया है। एसपी उज्जैन प्रदीप शर्मा ने को बताया कि आरोपी बनाए गए लोगों में भस्म आरती प्रभारी रितेश शर्मा, आईटी सेल प्रभारी राजकुमार, प्रोटोकाल में लगे राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, प्रोटोकॉल प्रभारी अभिषेक भार्गव और महाकाल की सुरक्षा में लगी निजी सुरक्षा क्रिस्टल के दो गार्ड शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: MP: खंडवा के जंगल में 40 JCB लेकर पहुंची कलेक्टर-SP की 400 जवानों की फोर्स, कब्जाई जमीनों पर चलाया बुलडोजर
ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को एक शिकायत मिली थी। बताया जा रहा है कि मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने ये शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि मंदिर समिति से जुड़े कुछ कर्मचारी दर्शनार्थियों से जलाभिषेक करने के पैसे ले रहे हैं। पुलिस ने शिकायत पर धारा 318 (4), 316 (2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया। जिसके बाद दर्शन प्रभारी राकेश श्रीवास्तव व सफाई निरीक्षक विनोद चौकसे को गिरफ्तार किया गया था।
बैंक खातों में लाखों का लेनदेन
बता दें अब तक की जांच में मंदिर के दर्शन प्रभारी और सफाई निरीक्षक इस पूरे गिरोह में सक्रिय थे। पुलिस के अनुसार दोनों के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच की तो उनके खातों में यूपीआई के जरिए लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों मंदिर में सेवा के बहाने से जलाभिषेक के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठ रहे थे।
ये भी पढ़ें: 500 शिक्षकों को जानता हूं, जो अपनी जगह किराए के लोगों को नौकरी पर भेजते, MP के शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
10 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
12 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
13 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines