उज्जैन में आंधी तूफान में गिरीं महाकाल लोक की मूर्तियां, बाल बाल बचे श्रद्धालु
Edited By Arpit Pandey

Mahakal Lok fell in storm
Edited By Arpit Pandey

Mahakal Lok fell in storm
Ujjain News: विपिन श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश के उज्जैन में आज तेजी आंधी तूफान के चलते महाकल लोक में सप्तर्षि की भव्य मूर्तियां नीचे गिर गईं, इस दौरान मूर्तियों के आस पास खड़े कुछ श्रद्धालु भी बाल-बाल बच गए। बता दें कि आज दोपहर के बाद से ही उज्जैन में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया था।
उज्जैन में आज एक तरफ आंधी तूफान से पेड़ों के गिरने की घटना हुई वही दूसरी तरफ महाकाल लोक का मुर्तियां गिरने का ये वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे किसी श्रद्धालु ने अपने मोबाइल से बनाया। इस दौरान सुरक्षाकर्मी ने महाकाल लोक में घूम रहे श्रद्धालुओं को इस जगह से हटाया।
आपको बता दें कि महाकाल कोरिडोर के प्रथम चरण का काम पूरा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अक्टूबर को भव्य महाकाल लोक का लोकार्पण किया गया था। 920 मीटर लंबा कारिडोर है। जिसमें करीब 200 मूर्तिया हैं, जो रुद्र सागर झील के किनारे फैला हुआ है।
कॉरिडोर में कुल 108 स्तंभ और दो भव्य प्रवेश द्वार हैं- नंदी गेट और पिनाकी गेट। जिससे महाकालेश्वर मंदिर के प्रवेश द्वार की ओर जाते है। जिसे देखने के लिए देश दुनिया के लोग आ रहे हैं। फिलहाल स्थानीय प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: