Bharat Jodo Yatra: स्वतंत्रता सेनानी के पोते ने रक्त से बनाई राहुल गांधी की तस्वीर, पेंटिंग लेकर यात्रा में हुआ शामिल
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अभी मध्यप्रदेश में जारी है। इस यात्रा का प्रदेश में आज 9वां दिन है और दिन ब दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। वहीं प्रदेशवासी इस रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। गुरुवार सुबह उज्जैन से यात्रा की शुरुआत के बाद से ही यहां गजब के नजारे भी देखने को मिल रहे हैं।
इसी कड़ी में आज एमपी के विदिशा जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पोते नवीन कोठारी अपने रक्त से बनी पेंटिंग राहुल गांधी को देने के लिए भारत जोड़ो यात्रा में कदम से कदम मिला रहे हैं। विदिशा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पोते नवीन कोठारी ने अपने खून से राहुल का पेंटिंग बनाने का दावा किया है। एमपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
विदिशा जिले से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौते नवीन कोठारी अपने खून से बनी पेंटिंग आदरणीय राहुल गांधी जी को देने के लिए भारत जोड़ो यात्रा में कदम से कदम मिला रहे है ।#BharathJodoYatra #भारत_जोड़ो_यात्रा pic.twitter.com/B0htr2s8wo
— Arun Subhashchandra Yadav (@MPArunYadav) December 1, 2022
अरुण यादव ने ट्विवटर पर लिखा है कि- विदिशा जिले से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पोते नवीन कोठारी अपने खून से बनी पेंटिंग राहुल गांधी को देने के लिए भारत जोड़ो यात्रा में कदम से कदम मिला रहे है। यात्रा में शामिल लोगों में खून से बनी पेंटिंग चर्चा का विषय है। लोग राहुल के प्रति उनके विशेष लगाव की चर्चा कर रहे हैं। बताया जाता है कि पेंटिग के साथ वह भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कुछ दूरी चले भी हैं।
आज प्रसिद्ध अभिनेत्री @ReallySwara #BharatJodoYatra का हिस्सा बनी।
समाज के हर वर्ग की उपस्थिति ने इस यात्रा को सफल बना दिया है। pic.twitter.com/Ww5lEZnDys
— Congress (@INCIndia) December 1, 2022
बता दें कि सुबह 6 बजे से शुरु हुई इस यात्रा में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद हैं। साथ ही आज भारत जोड़ो यात्रा में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर पहुंचीं, वो कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ चलीं। गौरतलब है कि यह यात्रा कल यानी 2 दिसंबर आगर मालवा जिले पहुंचेगी, जिसके बाद 4 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा आगर मालवा से राजस्थान में प्रवेश करेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: