हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मध्य प्रदेश के सीहोर में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

विज्ञापन

MP News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के सीहोर जिले में ढाई साल की बच्ची करीब 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस समेत प्रशासन के लोग मौके पर जुटे हुए हैं। चार जेसीबी और कई पोकलेन मशीनों से बोरवेल वाले स्थान पर खुदाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्ची गड्डे में करीब 25 फीट पर फंसी हुई है।

ये टीमें लगी हैं रेस्क्यू ऑपरेशन में

जानकारी के मुताबिक ये घटना सीहोर के मुंगावली की है। बताया गया है कि बच्ची की पहचान सृष्टि (ढाई साल) पुत्री राहुल कुशवाहा के रूप में हुआ है। इलाके के एसडीएम अमन मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी दोपहर में करीब 1.30 बजे मिली थी। इसके साथ ही मौके पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत अन्य स्थानीय राहत कर्मियों को लगाया गया है। रेस्क्यू टीम ने गड्डे में ऑक्सीजन भेजी है।

20 फीट हो चुकी है खुदाई

उधर मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात है। एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि गड्ढे के अंदर बच्ची के मूवमेंट को देखने के लिए कैमरा भी डाला गया है। अधिकारियों का कहना है कि मौके पर करीब 20 फीट की खुदाई की जा चुकी है। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज चौहान ने भी मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन

दादी के सामने बोरवेल में गिरी बच्ची

एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि बच्ची बोरवेल के गड्ढे के पास खेल रही थी। उसकी दादी भी वहीं बैठी थी। इसी दौरान बच्ची गड्ढे में गिर गई। इस पर दादी ने शोर मचाया तो गावं के काफी लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola