Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पॉश इलाके कटारा हिल्स में रहने वाली 33 वर्षीय पूर्व मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में बड़े अपडेट सामने आए हैं. सामने आए नए सीसीटीवी में मौत से महज कुछ घंटे पहले ट्विशा एक ब्यूटी पार्लर में रिलैक्स करती और हेड मसाज लेती नजर आ रही हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद अब पुलिस जांच और ससुराल पक्ष के दावों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. वहीं, घटना के करीब 11 दिन बाद आखिरकार उस घर की छत (Rooftop) की पहली तस्वीर सामने आ गई है, जहां ट्विशा की लाश फंदे से लटकी मिली थी. ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने भी पुलिस के बढ़ते दबाव के आगे सरेंडर कर दिया है.
ब्यूटी पार्लर में बिताए थे 3 घंटे, करवा रही थीं हेड मसाज
सामने आए नए सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, 12 मई को घटना वाले दिन दोपहर में ट्विशा शर्मा भोपाल के ‘एक्सप्रेशन ब्यूटी पार्लर’ गई थीं. वहां उन्होंने करीब तीन घंटे का वक्त बिताया. फुटेज में वह काफी शांत और रिलैक्स मूड में नजर आ रही हैं. वह वहां हेड मसाज और पार्लर की अन्य सर्विस लेती दिख रही हैं. जांच में सामने आया है कि उनके पति समर्थ सिंह ने ही उन्हें पार्लर छोड़ा था और बाद में वहां से पिक भी किया था. इस फुटेज के सामने आने के बाद पीड़िता के परिवार का दावा और मजबूत हुआ है कि कुछ घंटों पहले तक पूरी तरह सामान्य और रिलैक्स दिखने वाली लड़की अचानक आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम कैसे उठा सकती है.
छत की पहली तस्वीर और सीसीटीवी का सुराग
सामने आई तस्वीर उसी छत की है जहां ससुराल वालों के मुताबिक, ट्विशा ने एक्सरसाइज रॉड के सहारे फांसी लगाई थी. इससे पहले एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें ट्विशा मौत से कुछ देर पहले छत की तरफ जाती दिख रही हैं और करीब एक घंटे बाद उनका पति समर्थ और दो अन्य लोग उनके शरीर को नीचे लाते नजर आ रहे हैं. परिजनों का आरोप है कि मौत के समय और एफआईआर के समय में करीब 3 घंटे का अंतर है, जो कई गहरे सवाल खड़े करता है.
ससुराल पक्ष और परिजनों के दावों में टकराव
ट्विशा की पूर्व जिला जज सास ने पुलिस को दिए बयान में पहले ही ट्विशा के पार्लर जाने की बात कही थी. हालांकि, आरोपी पक्ष ने जमानत याचिका में यह भी आरोप लगाया है कि ट्विशा को ड्रग्स की लत थी और वह विड्रॉल सिम्टम्स (लक्षण) से जूझ रही थीं. दूसरी तरफ, ट्विशा के माता-पिता का कहना है कि यह उनकी बेटी का चरित्र हनन करने की कोशिश है. परिजनों का आरोप है कि मौत से ठीक पहले रात करीब 10:05 बजे ट्विशा ने अपनी मां से फोन पर बात की थी, जिसमें उसने ससुराल में प्रताड़ना की बात कही थी, लेकिन तभी पति के कमरे में आने पर फोन कट गया. इसके ठीक 15 मिनट बाद यानी 10:20 बजे परिजनों को खबर दी गई कि ट्विशा की सांसें नहीं चल रही हैं.
पोस्टमॉर्टम को लेकर कानूनी लड़ाई तेज
एक तरफ जहां पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद फरार पति समर्थ सिंह ने सरेंडर कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को लेकर कानूनी रस्साकशी जारी है. शुरुआती पोस्टमॉर्टम में मौत की वजह फांसी लगाना बताई गई थी, जिसे ट्विशा के परिवार ने खारिज कर दिया. परिवार का आरोप है कि ट्विशा के शरीर पर चोट के निशान थे. परिजनों ने दिल्ली एम्स (AIIMS Delhi) से दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की थी, जिसे लेकर मामला कोर्ट तक पहुंचा है. फिलहाल पुलिस पार्लर के इस नए सीसीटीवी फुटेज और आखिरी 15 मिनट की टाइमलाइन को केंद्र में रखकर मामले की गहराई से जांच कर रही है.
संबंधित खबरें
MP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
6 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
8 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
10 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
11 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
13 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines