Toll Tax: मध्य प्रदेश के 10 हाइवे पर कल से टोल टैक्स महंगा होने वाला है। मध्य प्रदेश रोड डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन (एमपीआरडीसी) ने टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी को मंजूरी दे दी है, जिसके साथ इंदौर और ग्वालियर सहित मध्य प्रदेश की 10 सड़कों पर जाना महंगा हो जाएगा। टोल टैक्स में हुए इन बदलावों को 31 मार्च की रात 12 बजे से प्रभावी कर दिया जाएगा।
102 सड़कों पर टोल टैक्स बढ़ाने का था प्रस्ताव
रिपोर्ट्स की मानें तो लोक निर्माण विभाग ने 102 सड़कों पर टोल बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था। टोल टैक्स बढ़ाने की वजह थोक मूल्य सूचकांक बताया गया है। हालांकि एमपीआरडीसी ने 102 की बजाए सिर्फ 10 हाइवे पर टोल टैक्स में इजाफा करने पर सहमति जताई है। इसमें इंदौर और ग्वालियर का रूट भी शामिल है। भोपाल से इंदौर जाने के लिए अब लोगों को 10 रुपए ज्यादा का भुगतान करना होगा। तो वहीं ग्वालियर जाने के लिए 17 रुपए का अतिरिक्त टोल जमा करना पड़ेगा।
नेशनल हाइवे पर बढ़ा टोल टैक्स
एमपीआरडीसी द्वारा बढ़ाए गए टोल टैक्स में मध्य प्रदेश के 4 नेशनल हाइवे भी शामिल हैं। इस लिस्ट में ग्वालियर-भिंड एमपी-यूपी बॉर्डर, रीवा से एमपी-यूपी बॉर्डर, मनगंवा से एमपी-यूपी बॉर्डर और ब्यावरा एमपी-राजस्थान बॉर्डर का नाम मौजूद हैं। इन राष्ट्रीय राजमार्गों से गुजरने के लिए 1 अप्रैल से लोगों को ज्यादा टैक्स चुकाना पड़ेगा।
राज्यमार्ग भी हुए महंगे
10 हाइवे की फेहरिस्त में मध्य प्रदेश के स्टेट हाइवे भी मौजूद हैं। ऐसे में मटकुली-तामिया-छिंदवाड़ा मार्ग, जावरा-नयागांव मार्ग, चांदपुर-अलीराजपुर मार्ग, मंदसौर-सीतामऊ मार्ग और भोपाल-देवास-लेबड़-मानपुर मार्ग का नाम शामिल है।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
4 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
20 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
21 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines