Tiger Project Completed One year: PM मोदी के जन्मदिन पर पूरा हुआ टाइगर प्रोजेक्ट का एक साल, जानिए क्या-क्या हुआ अब तक
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Tiger Project Completed One year:देश भर के साथ आज मध्यप्रदेश के लिए बेहद खास दिन है,क्योंकि आज के ही दिन PM मोदी ने अपने जन्मदिन पर मध्यप्रदेश के श्योपुर में चीता प्रोजेक्ट की सौगात दी थी,आज इस प्रोजेक्ट को पूरा एक साल हो गया, नामीबिया से मेहमान बन कर आये चीते अब हमारे देश की सरजमी पर बस गए हैं।
17 सितंबर 2022 को नामीबिया से आठ चीतों को भारत लाया गया था और अब इनका कुनबा भी बढ़ चुका है। इस तरह चीता परियोजना के तहत लाये गए 80% प्रतिशत चीते जीवित है। सबसे अच्छी बात यह भी है कि चीते यहां के माहौल में घुल मिल गए हैं। रविवार के दिन श्योपुर कूनो नेशनल पार्क में जश्न भी मनाया गया। चीता प्रोजेक्ट से जुड़े एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन चीतों ने मुश्किल परिस्थितियों के बीच भारतीय मौसम से अनुकूलन करके खुद को जीवित रखते हुए यहां चीतों के प्रजनन की संभावनाओं को खोल दिया है। हालांकि, नामीबिया से लाए गए 8 चीतों में से दो की मौत हो चुकी है।
भारत की जलवायु में चीतों के जीवित रहने की दर करीब 50 फ़ीसदी ही है। शावको में यह दर मात्र 10% हैं, ऐसे में एक साल पूरा होने पर लगभग 80 प्रतिशत सफलता इस प्रोजेक्ट को मजबूती दे रही है। इसके अलावा एक साल सफलतापूर्वक पूरा होने पर श्योपुर जिले के प्रभारी और शिवराज कैबिनेट में उद्यानिकी मंत्री भारत सिंह कुशवाह का कहना है कि यह प्रोजेक्ट देश के लिए एक बड़ी चुनौती थी क्योंकि चीते 1972 से भारत की धरती से विलुप्त थे। लेकिन इतने लंबे अंतराल के बाद चीता देखने का सौभाग्य हमें पीएम मोदी के जरिए ही प्राप्त हुआ। इस दौरान किसी बीमारी या अन्य कारणों से चीतों की मौत भी हुई है। उस पर भी विशेषज्ञों ने स्टडी की है और हमारा मध्य प्रदेश यूं तो टाइगर स्टेट के नाम से पहचाना जाता है। लेकिन अब हम चिता स्टेट के नाम पर भी मध्य प्रदेश को डेवलप करने की कोशिश कर रहे हैं। जल्द ही एक्सपर्ट चीतों को खुले मैदान में छोड़ने पर चिंतन मंथन करेंगे और अंतिम निर्णय लेंगे।
वहीं, चीतों के भारत आने से लेकर उनकी मौत होने और अब एक साल पूरा होने पर भी सियासत का दौर जारी है, नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह का कहना है कि चीता प्रोजेक्ट पूरी तरह से फैल रहा है, उनको सड़ा हुआ मांस खिलाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने हर आदमी को लूटने का प्रयास किया है चीतों को भी नकली भोजन दिया जा रहा है उनकी व्यवस्था नहीं की जा रही है। यही वजह है की चीतों की मौत भी हुई है, पीएम मोदी ने अपना चेहरा चमकाने के लिए इस प्रोजेक्ट पर करोडों रुपए बर्बाद कर दिए, पीएम मोदी अब पत्थर वाले प्रधानमंत्री कहलाए जाने लगे हैं, क्योंकि उन्हें हर जगह शिलान्यास लोकार्पण और भूमि पूजन नजर आता है। जहां देखो वहां अपने नाम का पत्थर लगाते फिर रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: