बड़वानी: मध्यप्रदेश में एक शिक्षक को कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होना बड़ा महंगा पड़ा। शिक्षा विभाग ने उसे निलंबित कर दिया है। घटना मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले की है। 24 नवंबर को शासकीय प्राथमिक विद्यालय कुंजरी के प्राथमिक शिक्षक राजेश कन्नौजे वहां से गुजर रही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1598987259956453376?s=20&t=8KudxaHF9nQT9n2Ghcw5ow
शिक्षक की कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ फोटो वायरल हो रही है। राजेश ने बताया कि राहुल गांधी उनसे गले मिले। उनका नाम व परिचय पूछा। उन्होंने बताया कि वह समाज के मुद्दे अकसर सत्ता व विपक्ष के नेताओं के सामने उठाते रहते हैं। उनका किसी पार्टी पॉलिटिक्स से कोई लेना-देना नहीं।
विभाग ने इन नियमों का उल्लंघन बताया
आगे शिक्षक ने मीडिया में कहा वह तो अवकाश का आवेदन करने के बाद यात्रा में शामिल होने गए थे। वहीं, विभाग ने निलंबन पत्र में इसे शासकीय नियमों का उल्लंघन बताया है। शिक्षक को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया गया है। जानकारी के अनुसार सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, बड़वानी नीलेश रघुवंशी ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय कुंजरी के प्राथमिक शिक्षक राजेश कन्नौजे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आदेश में राजेश कन्नौजे के 24 नवंबर को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ राजनीतिक रैली भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने को सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लंघन माना गया है।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
9 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
10 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
10 hrs agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
11 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
1 day agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
1 day agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
2 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines