Suresh Pachouri Joins BJP: कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले 9 मार्च को बड़ा झटका लगा। पार्ट के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। उनके साथ 10 अन्य नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह यादव और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहे। बीजेपी में शामिल होने के बाद पचौरी ने कहा कि मुझे अपने जीवन में कभी भी पद की लालसा नहीं रही। मैं बिना शर्त के बीजेपी में शामिल हुआ हूं। इस दौरान उन्होंने शायरी भरे लहजें कहा- राख के ढेर पर ना शोले हैं ना अंगारे हैं, कुछ तो बात होगी कि हम बेवफा हुए।
‘अपनी नीतियों से विमुख हो रही कांग्रेस’
सुरेश पचौरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी नीतियों और सिद्धांतों से विमुख हो रही है, जिसके लिए वह जानी जाती थी। उसने खुद को जनता से दूर कर लिया है। कांग्रेस को अपने इतिहास को ध्यान में रखकर काम करना चाहिए। पचौरी ने कहा कि कांग्रेस एक वर्गहीन समाज (Classless Society) की स्थापना करना चाहती थी, लेकिन आज इसे दरकिनार कर दिया गया है। कांग्रेस जनता से दूर हो गई है।
‘अप्रासंगिक हो गई है कांग्रेस’
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं से पूछा गया कि वे पार्टी में क्यों शामिल हो रहे हैं और क्या उनकी कुछ शर्तें हैं, तो उन्होंने कहा कि कोई शर्त नहीं है। हम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सेवा करना चाहते हैं। शिवराज ने कहा कि कांग्रेस अप्रासंगिक हो गई है। उसके पास न तो नीति है, न नेतृत्व और न ही नियत।
यह भी पढे़ं: फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को लेकर CM मोहन यादव का ऐलान, मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई मूवी
‘अभी कांग्रेस के और नेता बीजेपी में शामिल होंगे’
वहीं, जब कैलाश विजयवर्गीय से कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में शामिल होने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी और भी बड़ी सख्या में लोग आएंगे। आज पचौरी के अलावा, कांग्रेस के 10 और नेता बीजेपी में शामिल हुए, जिसमें संजय शुक्ला, अर्जुन पलिया, आलोक चंसोरिया, विशाल पटेल, गजेंद्र सिंह राजू खेड़ी, योगेश शर्मा, सुभाष यादव, दिनेश ढिमोले, अतुल शर्मा और कैलाश मिश्रा शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: विकास उपाध्याय कौन हैं, जिन्हें कांग्रेस ने रायपुर से बनाया उम्मीदवार; क्या रोक पाएंगे BJP का विजय रथ?
संबंधित खबरें
शिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 hr agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
22 hrs ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
22 hrs agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
22 hrs agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
22 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines