---विज्ञापन---

ट्विशा शर्मा मामले में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री, लिया स्वतः संज्ञान; CJI की बेंच इस दिन करेगी सुनवाई

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब मध्य प्रदेश में चल रही जांच की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और न्यायपालिका की भूमिका को लेकर विवाद खड़ा हो गया है.

---खबर नीचे जारी है---

भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले ने अब सुप्रीम कोर्ट का ध्यान खींच लिया है. मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए सोमवार, 25 मई को सुनवाई करने का फैसला किया है. इस बेंच में CJI सूर्य कांत के अलावा जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली भी शामिल होंगे. सुप्रीम कोर्ट ने मामले को ‘युवती की वैवाहिक घर में हुई अस्वाभाविक मौत में संस्थागत पक्षपात और प्रक्रियागत विसंगतियों के आरोप’ शीर्षक दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लिया संज्ञान?


यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब मध्य प्रदेश में चल रही जांच की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और न्यायपालिका की भूमिका को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. CJI सूर्य कांत का मानना है कि स्थानीय जांच पर लगातार उठ रहे सवालों और न्यायपालिका की छवि को हो रहे नुकसान को देखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच अत्यंत जरूरी है. उन्होंने रजिस्ट्री को निर्देश दिया है कि स्वतः संज्ञान लेकर केस दर्ज किया जाए और सोमवार को इसे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए.

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Twisha Sharma Death Case: मौत से पहले सैलून में दिखीं थीं ट्विशा, छत की तस्वीर भी आई सामने

AIIMS दिल्ली की टीम रवाना


इधर, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर AIIMS दिल्ली की चार वरिष्ठ डॉक्टरों की विशेष टीम ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमॉर्टम करने के लिए भोपाल पहुंच गई है. AIIMS के फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता की अगुवाई वाली यह टीम आधुनिक उपकरणों के साथ शनिवार शाम चार्टर्ड विमान से रवाना हुई. एम्स दिल्ली के डायरेक्टर को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश मिलने के बाद यह टीम तैयार की गई.

---खबर नीचे जारी है---

क्या है पूरा मामला?


परिवार की मांग पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने शुक्रवार को दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने की अनुमति दी थी. ट्विशा के परिजनों ने सीबीआई जांच और दूसरे पोस्टमॉर्टम की मांग को लेकर हाई कोर्ट का आभार व्यक्त किया था. 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा 12 मई को अपने वैवाहिक घर भोपाल के कटारा हिल्स में फांसी के फंदे से मृत पाई गई थीं. प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आत्महत्या बताया गया, लेकिन परिवार ने शव पर चोट के निशानों का हवाला देते हुए दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है. ट्विशा के पति समर्थ सिंह पर भी गंभीर आरोप हैं.

यह भी पढ़ें: Watch: ट्विशा शर्मा की मौत से ठीक पहले का Video आया सामने, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 23, 2026 10:21 PM

End of Article

About the Author

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला (Akarsh Shukla) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में वो News 24 Digital टीम को शिफ्ट हेड के तौर पर लीड कर रहे हैं। आकर्ष शुक्ला की विशेषज्ञता प्रिंट, डिजिटल मीडिया (वेबसाइट) और मोबाइल ऐप्स के माध्यम से खबरों को सजीव और प्रभावी रूप में पेश करने में है। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ आकर्ष को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग और खेल जगत की खबरों का भी बखूबी ज्ञान है। आकर्ष शुक्ला, पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज और जनसंवाद का एक सशक्त माध्यम मानते हैं।

Read More

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला (Akarsh Shukla) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में वो News 24 Digital टीम को शिफ्ट हेड के तौर पर लीड कर रहे हैं। आकर्ष शुक्ला की विशेषज्ञता प्रिंट, डिजिटल मीडिया (वेबसाइट) और मोबाइल ऐप्स के माध्यम से खबरों को सजीव और प्रभावी रूप में पेश करने में है। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ आकर्ष को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग और खेल जगत की खबरों का भी बखूबी ज्ञान है। आकर्ष शुक्ला, पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज और जनसंवाद का एक सशक्त माध्यम मानते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola