Success Story Ashu Rajput

Success Story: पिता ने डांटा तो घर से भागा, 6 साल बाद लौटकर रचा वो इतिहास, मां-बाप के छलके आंसू

Success Story: आशु ने बताया कि घर से भागने के बाद वो सबसे पहले कानपुर गया था, वहां उसने कई महीने होटल में काम किया… इस दौरान उसने कभी अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ी।

Success Story (कर्ण मिश्रा): मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित गदाईपुरा में रहने वाले एक परिवार में उस वक्त सभी लोग खुशी से रोने लगे, जब सालों बाद मां को अपना गुमशुदा बेटा मिला। मां और बेटे के इस मिलाप को देख कर मौके पर मौजूद सभी आंखे नम हो गईं। सालों बाद बेटे को देखते हुए मां के आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे, वहीं बेटा ने भी मां को काफी देर तक गले लगाए रखा। मां की खुशी तब और बढ़ गई जब उसे यह पता चला कि घर से पढ़ाई की वजह से भागने वाला उसका बेटा अब हर महीने लाखों रुपए कमाता है। साल 2018 में घर से भागने वाले आशु राजपूत के जीवन की कहानी बिल्कुल हिंदी फिल्म की कहानी की तरह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ाई कर कमा रहा लाखों रुपये

आशु ने बताया कि घर से भाग कर वह सबसे पहले कानपुर गया। वहां उसने 6 से 7 महीने होटल में काम किया, फिर वहां से नोएडा चला गया। यहां उसने होटल में 4 महीने काम किया। नोएडा में भी उसका मन नहीं लगा, तो उसने सीधे मुंबई का रास्ता पकड़ लिया। साल 2019 में वह मुंबई के अंधेरी वेस्ट में पहुंचा। जहां शुरुआत में उसने पान की दुकान पर काम किया। फिर एक होटल में काम करने लगा। इसके बाद कॉल सेंटर और आखिर में रियल स्टेट में काम करने लगा। इस दौरान 10वीं पास आशु ने कभी अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ी, उसने पहले 12वीं और फिर B.Sc की पढ़ाई पूरी कर ग्रेजुएट हुआ।

विज्ञापन

परिवार ने की थी इनाम की घोषणा

वहीं परिवार ने बताया कि आशु के घर से भागने के बाद उन्होंने उसे बहुत ढूंढा, लेकिन जब वह नहीं मिला तो वो लोग पुलिस के पास गए। थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई, इसके बाद पुलिस भी आशु को खोजने लगी। कई दिनों तक पुलिस के हाथ भी खाली रहे। इसके बाद लापता आशु की सूचना देने वाले के लिए 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा की। उस समय तो पुलिस आशु का पता नहीं लगा पाई, लेकिन कुछ दिनों पहले जब आशु ने मुंबई में सिम खरीदने के लिए अपनी आईडी कार्ड का इस्तेमाल किया, तो पुलिस ने उसका लोकेशन ट्रेस कर लिया और उसे खोज निकाला। इस तरह से पुलिस ने घर से भागे आशु को परिवार से मिलाया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ