Indore News: न अच्छा स्टूडेंट बन पाया और न बेटा...जान देने से पहले छात्र का छलका दर्द

Indore Student Suicide Note: एक छात्र ने कॉलेज की बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड कर लिया, लेकिन मरने से पहले सुसाइड नोट में अपने दिल का दर्द बयां किया था, जिसके बारे में पुलिस ने मीडिया को बताया। आइए जानते हैं कि आखिर छात्र सुसाइड करने को मजबूर क्यों हुआ?

Indore Student Suicide Note

Indore Student Suicide

विज्ञापन

Indore Student Suicide Note: माफ करना मम्मी-पापा, मैं अच्छा बेटा नहीं पाया…इतना लिखकर BSC थर्ड ईयर के छात्र ने कॉलेज की तीसरी मंजिल से कूदकर छलांग लगा दी। यह खुलासा मध्य प्रदेश के इंदौर में जोन 4 के एडिशनल DCP आनंद यादव ने किया और बताया कि मृतक छात्र का सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने जान देने का करण लिखा है। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की घटना है। मयूर नामक लड़के ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस जान देने के पीछे की असली वजह पता लगाने में जुटी है। कॉलेज स्टाफ से भी पूछताछ करेंगे।

अभी तक की जांच में पता चला है कि मयूर ने सुसाइड करने से पहले अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर कुछ पोस्ट किया था, जिसमें उसने लिखा था कि न तो मैं अच्छा स्टूडेंट बन पाया और न ही अच्छा बेटा। उसने अपनी खराब मानसिक स्थिति के चलते ऐसा किया है। बाकी जांच कर रहे हैं। पोस्ट को लेकर परिजनों से चर्चा की जाएगी और उनसे बातचीत होने के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा। शायद मृतक मानसिक तनाव में था। पता लगाएंगे और उसके बाद ही आगामी कार्रवाई करेंगे। मानसिक तनाव में होने का असली कारण भी पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन

सोशल मीडिया अकाउंट पर मिला सुसाइड नोट

द्वारकापुरी थाना प्रभारी राहुल राजपूत के अनुसार, मृतक मयूर वैष्णव इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज में पढ़ता था। वह BSC थर्ड ईयर का छात्र था। उसके पिता का कमल सिंह प्रजापत है। कॉलेज से फोन आया था कि एक छात्र कॉलेज की बिल्डिंग से कूद गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो छात्र खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कॉलेज स्टाफ से पता चला कि मृतक का नाम मयूर है। उसके परिजनों का फोन नंबर दोस्तों से लेकर उन्हें कॉल करके घटना के बारे में बताया। वे मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों के बयान दर्ज किए। तलाशी लेने पर मयूर के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट लिखी मिली, जिसमें उसने अपनी परेशानी बयां की थी। उससे पता चला कि मयूर ने सुसाइड करने जैसा कदम क्यों उठाया? पुलिस ने मयूर के दोस्तों और उसके परिजनों से बातचीत की तो कई जानकारियां सामने आईं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ