Sonam Raghuvanshi honeymoon case latest Update: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए 9 आरोपियों में से जिन तीन आरोपियों को जमानत मिली, उनके नाम लोकेंद्र तोमर, बलवीर अहिरवार और सिलोम जेम्स हैं। तीनों पर सोनम रघुवंशी के छिपने और सबूतों को नष्ट करने की साजिश में शामिल होने का आरोप है।
शिलांग पुलिस ने इंदौर में जांच के बाद इन तीनों को गिरफ्तार किया था। राजा रघुवंशी की हत्या के बाद जब सोनम इंदौर पहुंची थी तो यह तीनों ही वो शख्स थे, जिन्होंने सोनम रघुवंशी की मदद की थी। इन तीनों को जमानत मिलने के बाद से शिलांग पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है।
जिन्हें मिली जमानत, वो तीनों आरोपी कौन?
फ्लैट मालिक लोकेंद्र तोमर: जब पति राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम इंदौर में रहने की जगह ढूंढ रही थी तो वह लोकेंद्र तोमर के फ्लैट में ही ठहरी थी। आरोप यह भी है कि लोकेंद्र तोमर ने सबूतों को नष्ट करने के काम में सोनम की मदद भी की थी।
सिक्योरिटी गार्ड बलवीर अहिरवार: बलवीर अहिरवार उसी बिल्डिंग का सिक्योरिटी गार्ड था, जहां सोनम दूसरों से छिपकर रह रही थी और सबूतों को नष्ट करने का काम कर रही थी। बलवीर अहिरवार पर भी सोनम रघुवंशी की मदद करने का आरोप लगा।
प्रापर्टी डीलर सिलोम जेम्स: सिलोम जेम्स प्रॉपर्टी डीलर है, जिसने सोनम को किराए पर फ्लैट दिलाया था और उसपर लोकेंद्र तोमर और बलवीर अहिरवार के साथ मिलकर राजा की हत्या के सबूतों को नष्ट करने की साजिश में शामिल होने का आरोप है।
यह भी पढ़ें: सोनम रघुवंशी हनीमून केस में बड़ा खुलासा, राजा के भाई ने हायर किए सुप्रीम कोर्ट के वकील
आरोपियों को जमानत मिलने की खबर से राजा की मां बेसुध
आरोपियों को जमानत मिलने की खबर सुनते ही राजा रघुवंशी की मां उमा बेसुध हो गईं। राजा के विपिन रघुवंशी ने आरोप लगाया कि सोनम का भाई राजा का आरोपियों को जमानत दिलाने में मदद कर रहा है। अगर उसके भाई राजा को इंसाफ न मिला तो उनका परिवार सामूहिक आत्महत्या कर लेगा। विपिन ने शिलांग पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले में अभी चार्जशीट दाखिल नहीं हुई तो 3 आरोपियों को जमानत कैसे मिल गई। हम इस मामले की सही जांच के लिए हाईकोर्ट और जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे।
यह भी पढ़ें: सोनम हनीमून केस में नए खुलासे ने पलटी कहानी, पिता का गहने वापस लेने से इनकार, बोले-बेटी को दिया दान…
23 मई के दिन शिलांग में क्या हुआ था?
हनीमून पर मेघालय के शिलांग गए इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी पत्नी सोनम समेत 23 मई को लापता हो गए थे। 2 जून को राजा का शव बरामद हुआ, तब अटकलें थीं कि सोनम के साथ भी कोई अनहोनी हु़ई होगी। 8 जून को जब यूपी के गाजीपुर से सोनम रघुवंशी सामने आई तो सारा केस ही बदल गया। शिलांग पुलिस के मुताबिक, सोनम ने ही अपने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और तीन अन्य के साथ मिलकर पति को मरवाया। शुरुआती जांच के बाद सोनम और उसके साथियों को गिरफ्तार कर शिलॉन्ग जेल भेज दिया गया। अब तक पुलिस दो बार सोनम से रिमांड पर पूछताछ कर चुकी है।
यह भी पढ़ें: राजा से पहले था सोनम का एक और पति? दो मंगलसूत्र से उलझी राजा हत्याकांड की मिस्ट्री
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
5 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines